Ram Navami पर बंगाल में सियासी घमासान! ममता ने की शांति अपील, BJP ने किया जोरादार का पटलवार

Lok Sabha Election 2024: ममता बनर्जी ने रामनवमी पर लोगों को बधाई देते हुए आज निकाली जारी प्रदेश में शोभायात्रा पर शांति बनाई रखने की अपील भी की है।

Report :  Viren Singh
Update: 2024-04-17 09:01 GMT

Lok Sabha Election 2024: 17 अप्रैल, बुधवार को पूरे देश में रामनवमी पावन पर्व की धूम है। श्रद्धालु जगहों-जगहों पर रामनवमी का जुसूल निकाल रहे हैं। पूरे वातावरण में राममय माहौल छाया हुआ है। यह पहली रामनवमी है, जब कि प्रभु श्री राम अयोध्या में अपने घर में विराजमान हैं और लोगों को दर्शन दे रहे हैं। अयोध्या के राम मंदिर में रामलला का सूर्य तिलक भी हुआ है। पावन पर्व के हर्षोल्लास के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर रामनवनी पर विवादिता बयान देते हुए मोदी सरकार पर हमला बोला है। ममता ने रामनवमी लोगों के शांति बनाए रखने की अपील की, इस पर भाजपा ने पटलवार किया है।

भाजपा करा सकती दंगा

मुख्यमंत्री बनर्जी बुधवार को रामनवमी के पर्व पर केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के लोग राज्य में दंगा करा सकते हैं। सवाधान रहने की जरूरत है। दरअसल, विश्व हिन्दू परिषद (VHP) बुधवार को प्रदेश के हावड़ा में रामनवमी पर शोभायात्रा निकाल रही है। इसके अलावा हिन्‍दू जागरण मंच भी प्रदेशभर में करीब 5000 शोभायात्राएं निकालने का कार्यक्रम रखा है। यह कार्यक्रम वार्ड और पंचायत स्‍तर पर आयोजित किये जा रहे हैं, इन्हीं कार्यक्रमों को देखते हुए ममता बनर्जी ने भाजपा द्वारा रामनवमी पर दंगा कराने की आशंका को जाहिर किया है।

शोभायात्रा पर ममता ने की ये अपील

ममता बनर्जी ने रामनवमी पर लोगों को बधाई देते हुए आज निकाली जारी प्रदेश में शोभायात्रा पर शांति बनाई रखने की अपील भी की है। मुख्यमंत्री ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि रामनवमी के शुभ अवसर पर सभी को शुभकामनाएँ। मैं सभी के लिए शांति, समृद्धि और विकास बनाए रखने की अपील करती हूं। लोकसभा चुनाव में भाजपा के अबकी बार 400 पार के नारे पर मुख्यमंत्री प्रहार करते हुए कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार का लोकसभा चुनाव जीते गए तो लोकतंत्र नहीं बचेगा। बीते दिनों एक चुनावी रैली में सीएम ममता ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि था कि 17 अप्रैल यानी राम नवमी का दिन का है। यह दिन भाजपा के लिए दंगा कराने का दिन होता है और है। कुछ स्‍थानों पर पुलिस को भगवा रंग में रंग दिया गय है। वे दंगा भी कर सकते हैं। ममता के इस बयान पर भाजपा नेता शिशिर बाजोरिया ने कहा कि राम नवमी पर पूरा बंगाल भगवा होगा। ममता बनर्जी अगर जानती हैं कि दंगा होगा तो पुलिस क्‍या कर रही है?

इंडी हिंदू संस्कृति को अपमानित करने से नहीं चूकते

वहीं, रामनवमी पर शांति बनाए रखने की अपील पर राज्यसभा सांसद और बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने तगड़ा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि जब पूरा भारत और दुनिया रामनवमी का जश्न मना रही है, तब INDI गठबंधन के नेता भारत और इसकी संस्कृति को अपमानित करने से नहीं चूक रहे हैं।

शांति बनाए की अपील पर भाजपा का पटलवार

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने एक बयान दिया है, शांति बनाए रखने की अपील करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। यह पोस्ट रामनवमी के त्योहार का अपमान है क्योंकि अन्य धार्मिक अवसरों पर आप (ममता बनर्जी) शांति का संदेश देती हैं, लेकिन यहां आप संदेश देने के बजाय 'शांति बनाए रखने' के लिए कह रही हैं। शांति और समृद्धि, ऐसा करके आप भारतीय और सनातनी संस्कृति को अपमानित करने का प्रयास कर रहे हैं।

Tags:    

Similar News