CM योगी का हेलिकॉप्टर बिहार में भटका रास्ता, रैली में बोले- दिल्ली के सिंहासन पर राम भक्त का होगा राज

Lok Sabha Election:सीएम योगी अरेराज में पूर्वी चंपारण से भाजपा प्रत्याशी राधामोहन सिंह के पक्ष में चुनावी रैली को संबोधित किया और उनके लिए जनता से वोट मांगे।

Report :  Viren Singh
Update: 2024-05-24 06:04 GMT
बिहार के पूर्वी चंपारण में चुनावी सभा को संबोधित किया सीएम योगी ने (सोशल मीडिया)

Lok Sabha Election 2024: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को बिहार के पूर्वी चंपारण में भाजपा के समर्थन में एक चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे। सीएम योगी जिस हेलिकॉप्टर से बिहार आ रहे थे, बीच में अपना रास्ता भटक गया है, लेकिन राहत की बात यह है कि कुछ ही देर सीएम का हेलिकॉप्टर पायलट की सूजबूझ के चलते सही दिशा में ले जाया गया। जिसके बाद मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और जनसभा को संबोधित किया। सीएम का हेलिकॉप्टर के रास्ता भटकने की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कम मच गया था। हालांकि जब हेलिकॉप्टर सही दिशा में आया तब जाकर प्रशासन के सांस में सांस आई।

पाकिस्तान का राग अलापने वालों को दिया कड़ा संदेश

सीएम योगी अरेराज में पूर्वी चंपारण से भाजपा प्रत्याशी राधामोहन सिंह के पक्ष में चुनावी रैली को संबोधित किया और उनके लिए जनता से वोट मांगे। इस दौरान सीएम योगी ने विरोधियों द्वारा पाकिस्तान का राग अलापने वालों को कड़ा संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि जो लोग यहां पाकिस्तान का राग अलाप रहे हैं, उन्हें वहीं चले जाना चाहिए। वे कहते हैं कि पाकिस्तान के पास एटम बम है। अरे, उससे बड़ा हमारे पास है। फिलहाल पाकिस्तान हमें क्या धमकी देगा। हम अपने देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दे रहे हैं। जबकि पाकिस्तान की 23 करोड़ आबादी भूखों मर रही है।


विरासत टैक्स लाकर संपत्ति हड़पना चाहते

उन्होंने कहा कि यह नया भारत है। हमारा सिद्धांत है कि हम किसी को छेड़ेंगे नहीं, लेकिन हमें छेड़ा तो छोड़ेंगे भी नहीं। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश से आतंकवाद का भी सफाया हुआ है। विरासत टैक्स को लेकर सीएम योगी ने कहा कि आइएनडीआइए वाले लोग विरासत टैक्स लगाकर जनता की पैतृक संपत्ति भी हड़पना चाहते हैं। ये अगर सत्ता में आए तो लोगों की पैतृक संपत्ति का सर्वे कराएंगे। उसमें से आधी संपत्ति ले लेंगे। ये लोग औरंगजेब का जजिया कर लगाना चाहते हैं। ये के अंदर औरंगजेब की आत्मा घुस गई है।

पिछली सरकार में राह चालना मुश्किल था

योगी ने कहा कि आइएनडीआइए वाले एससी-एसटी एवं पिछड़ा वर्ग का आरक्षण काटकर मुसलमानों को देना चाहते हैं, मगर धर्म पर आधारित आरक्षण का विरोध बाबा साहेब ने भी किया था। कांग्रेस और आरजेडी के शासन में बिहार में राह चलना मुश्किल था। उपचार के अभाव में लोग दम तोड़ देते थे। युवा वर्ग रोजगार के लिए पलायन को मजबूर था। एक बार फिर ये लोग कुछ ऐसा ही बिहार में करने की चाह रख रहे हैं, इसने सावधान रहने की आवश्यकता है।


देश बोल रहा,राम भक्त ही करेगा राज

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत तेजी से विकास कर रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार आकर मैं अभिभूत हो जाता हूं। यह माता जानकी का मायका होने के नाते ननिहाल जैसा है। देश की जनता खुलकर कह रही है कि राम भक्त ही राज करेगा दिल्ली के सिंहासन पर। देश में मोदीजी के पक्ष में सुनामी है।

Tags:    

Similar News