Congress Candidates List: कांग्रेस ने जारी की आठवीं कैंडिडेट लिस्ट, महाराजगंज से सुप्रिया श्रीनेत का कटा टिकट

Congress Candidates Eighth List 2024 :लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की आठवीं लिस्ट जारी की। बुधवार देर रात आई लिस्ट में कुल 14 नाम हैं। देखें यहां...

Written By :  aman
Update: 2024-03-27 17:56 GMT

प्रतीकात्मक चित्र (Social Media) 

Congress Candidates Eighth List 2024 : लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की आठवीं लिस्ट जारी की। बुधवार (27 मार्च) देर रात आई लिस्ट में कुल 14 नाम हैं। सभी कैंडिडेट कुल चार राज्यों से हैं। इनमें झारखंड (Jharkhand), मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh), तेलंगाना (Telangana) और उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया है।

यूपी की बात करें तो महाराजगंज से इस बार सुप्रिया श्रीनेत (Supriya Shrinet) को टिकट नहीं दिया गया है। बता दें, 2019 में सुप्रिया श्रीनेत महाराजगंज से कांग्रेस प्रत्याशी थीं। वहीं, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) के खिलाफ मध्य प्रदेश की गुना सीट से राव यादवेंद्र सिंह (Rao Yadvendra Singh) को मौका दिया है। मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) के खिलाफ कांग्रेस ने विदिशा से प्रताप भानु शर्मा को उम्मीदवार बनाया है।

सिंधिया-शिवराज के खिलाफ किसे बनाया प्रत्याशी?

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ मध्य प्रदेश की गुना सीट से राव यादवेंद्र सिंह को कांग्रेस ने मैदान में उतारा है। वहीं, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ कांग्रेस ने विदिशा से प्रताप भानु शर्मा (Pratap Bhanu Sharma) को उम्मीदवार बनाया है।

26 मार्च को जारी की थी 7वीं लिस्ट

कांग्रेस ने इससे पहले 26 मार्च को 'केंद्रीय चुनाव समिति' (CEC) की बैठक में लोक सभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम की 7वीं सूची जारी की थी। इनमें पांच नाम थे। जिनमें चार नाम छत्तीसगढ़ से, जबकि एक नाम तमिलनाडु से था। 

कांग्रेस ने की 200 से अधिक प्रत्याशी की घोषणा

कांग्रेस की इस सूची में 4 राज्यों की 14 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है। इस लिस्ट में झारखंड और मध्य प्रदेश से 3-3 और तेलंगाना व उत्तर प्रदेश से 4-4 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। इस तरह से अब तक कांग्रेस ने 200 से अधिक उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है।  



Tags:    

Similar News