Lok Sabha Election Exit Poll 2024: लोकसभा चुनाव में मोदी की लगेगी हैट्रिक या इंडिया गठबंधन को मिलेगा कमान, जानें एग्जिट पोल

Loksabha Election Exit Poll 2024: मतदान के ठीक बाद विभिन्न एजेंसियां द्वारा एग्जिट पोल जारी किए गए हैं। ये एग्जिट पोल रिजल्ट कई बार बिल्कुल सटीक होते हैं तो कई बार वास्तविक रिजल्ट से बिल्कुल उलट होते हैं। हालांकि, लोकसभा चुनाव का अंतिम परिणाम आगामी 4 जून को केंद्रीय निर्वाचन आयोग की तरफ से जारी किया जाएगा।

Written By :  Sandip Kumar Mishra
Update:2024-06-01 19:06 IST
Click the Play button to listen to article

Lok Sabha Election Exit Poll 2024: लोकसभा चुनाव का आखिरी चरण का मतदान समाप्त हो चुका है। मतदान के ठीक बाद विभिन्न एजेंसियां द्वारा एग्जिट पोल जारी किए गए हैं। ये एग्जिट पोल रिजल्ट कई बार बिल्कुल सटीक होते हैं तो कई बार वास्तविक रिजल्ट से बिल्कुल उलट होते हैं। भाजपा इस बार जहां 400 पार के नारे के साथ लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत का दावा कर रही है। वहीं कांग्रेस के नेतृत्व वाला विपक्षी इंडिया गठबंधन पीएम नरेंद्र मोदी की हार और खुद को बहुमत मिलने का दावा कर रहा है। हालांकि, यह सिर्फ एग्जिट पोल हैं और लोकसभा चुनाव का अंतिम परिणाम आगामी 4 जून को केंद्रीय निर्वाचन आयोग की तरफ से जारी किया जाएगा।

एबीपी-सी वोटर

एबीपी-सी वोटर की माने तो भाजपा को 323 और एनडीए गठबंधन को 373 सीटें मिलने की उम्मीद हैं। जबकि कांग्रेस को 65 और इंडिया गठबंधन को 155 सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा 155 सीटें अन्य को मिल सकती हैं।

इंडिया टीवी-सीएनएक्स

इंडिया टीवी-सीएनएक्स की माने तो भाजपा को 343 और एनडीए गठबंधन को 393 सीटें मिलने की उम्मीद हैं। जबकि कांग्रेस को 40 और इंडिया गठबंधन को 99 सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा 50 सीटें अन्य को मिल सकती हैं।

टाइम्स नाउ-ईटीजी

टाइम्स नाउ-ईटीजी की माने तो भाजपा को 344 और एनडीए गठबंधन को 386 सीटें मिलने की उम्मीद हैं। जबकि कांग्रेस को 37 और इंडिया गठबंधन को 118 सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा 82 सीटें अन्य को मिल सकती हैं।

इंडिया टुडे

इंडिया टुडे की माने तो भाजपा को 304 और एनडीए गठबंधन को 335 सीटें मिलने की उम्मीद हैं। जबकि कांग्रेस को 71 और इंडिया गठबंधन को 166 सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा 42 सीटें अन्य को मिल सकती हैं।

जी न्यूज-मैट्रिज

जी न्यूज-मैट्रिज की माने तो भाजपा को 351 और एनडीए गठबंधन को 377 सीटें मिलने की उम्मीद हैं। जबकि कांग्रेस का ज्ञात नहीं है। इंडिया गठबंधन को 93 सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा 73 सीटें अन्य को मिल सकती हैं।

Tags:    

Similar News