Lok Sabha Election 2024: रघुनाथ से लेकर अनुराग तक का सफर, जानें किस पार्टी ने कितनी बार दर्ज की जीत

Lok Sabha Election 2024: आजादी के बाद से वर्ष 2019 तक 17 बार लोकसभा चुनाव हुए जिनमें कांग्रेस 9 बार, भारतीय जनता पार्टी 5 बार, भारतीय लोक दल, बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी ने 1-1 बार जीत दर्ज की है।

Report :  B.K Kushwaha
Update: 2024-03-19 04:21 GMT

सांकेतिक तस्वीर (सोशल मीडिया)

Lok Sabha Election 2024: बुंदेलखंड की राजनीति में अहम मानी जाने वाली सीट झांसी ललितपुर पर राजनीतिक पार्टियों की गतिविधियां तेज हैं। 5 विधानसभाओं सीट वाली झांसी लोकसभा सीट का इतिहास कम रोचक नहीं है। कांग्रेस के रघुनाथ विनायक धुलेकर से लेकर भारतीय जनता पार्टी के अनुराग शर्मा का सफर तय किया है।

आजादी के बाद से वर्ष 2019 तक 17 बार लोकसभा चुनाव हुए जिनमें कांग्रेस 9 बार, भारतीय जनता पार्टी 5 बार, भारतीय लोक दल, बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी ने 1-1 बार जीत दर्ज की है। 2019 में भाजपा के अनुराग शर्मा ने रिकॉर्ड 8,05,351 वोट हासिल किए थे। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 3,63,328 वोटों के भारी अंतर से शिकस्त दी थी। लोकसभा चुनाव के झांसी -ललितपुर सीट के अब तक के इतिहास की ये सबसे बड़ी जीत रही। भाजपा की इस रिकॉर्ड जीत को देखते हुए सभी की निगाहें इस सीट पर लगी हुईं हैं। इसका कारण है कि कांग्रेस-सपा गठबंधन में बुंदेलखंड के दो कद्दावर नेता चंद्रपाल सिंह यादव और प्रदीप जैन आदित्य एक साथ हैं, जिनका अपना जनाधार रहा है। ऐसे में देखना होगा कि बीजेपी क्या रिकॉर्ड जीत का सिलसिला कायम रख पाएगी या दोनों कद्दावर नेता बाजी पलटने में कामयाब होते हैं।

वर्ष- प्रत्याशी- पार्टी

1951 - रघुनाथ धुलेकर - कांग्रेस

1957 - डॉ.सुशीला नैय्यर - कांग्रेस

1962 - डॉ.सुशीला नैय्यर - कांग्रेस

1967 -  डॉ.सुशीला नैय्यर - कांग्रेस

1971 - गोविंददास रिछारिया - कांग्रेस

1977 - डॉ.सुशीला नैय्यर - बीएलडी

1980 - विश्वनाथ शर्मा - आईएनसी

1984 - सुजान सिंह बुंदेला - आईएनसी

1989 - राजेन्द्र अग्निहोत्री - बीजेपी

1991 - राजेन्द्र अग्निहोत्री - बीजेपी

1996 - राजेन्द्र अग्निहोत्री - बीजेपी

1998 - राजेन्द्र अग्निहोत्री - बीजेपी

1999 - सुजान सिंह बुंदेला - आईएनसी

2004 - चन्द्रपाल सिंह यादव - एसपी

2009 - प्रदीप जैन आत्दिय - आईएनसी

2014 - उमा भारती - बीजेपी

2019 - अनुराग शर्मा - बीजेपी

सदैव सामान्य रही है सीट

झांसी की 91 प्रतिशत आबादी हिंदू और सात प्रतिशत जनसंख्या मुस्लिम है। पिछले 2019 के लोकसभा चुनाव में 19,32,052 वोटरों ने हिस्सा लिया था, जिसमें 53 प्रतिशत पुरुष और 46 प्रतिशत महिलाएं शामिल थीं। यहां जातियां अहम रोल अदा कर सकती हैं। यहां कुशवाहा, जैन, ब्राहम्ण, कोरी, साहू समाज की संख्या ठीक ठाक है।

Tags:    

Similar News