‘मोदी को सिर्फ सत्ता की चिंता, भाजपा वापस सत्ता में आई तो...’ कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा पर साधा निशाना

lok sabha election 2024: कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि लोगों को खाने के लिए भोजन या नौकरियां नहीं मिल रही हैं; इसके बारे में कुछ करें। लेकिन उन्हें (पीएम मोदी) इसकी नहीं बल्कि सत्ता की चिंता है।

Report :  Viren Singh
Update: 2024-05-16 03:34 GMT

Lok Sabha Election 2024 (सोशल मीडिया) 

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी पार्टी भाजपा पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि अगर कोई बीजेपी को सत्ता में वापस लाने की कोशिश करेगा तो यह दलितों, पिछड़े वर्गों, आदिवासियों, गरीबों और किसानों के साथ विश्वासघात होगा, क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी को किसी चीज की चिंता नहीं है, सिर्फ सत्ता की चिंता है।

जिस सत्ता को सोनिया ठुकरा दिया मोदी उसके पीछे पड़े

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि लोगों को खाने के लिए भोजन या नौकरियां नहीं मिल रही हैं; इसके बारे में कुछ करें। लेकिन उन्हें (पीएम मोदी) इसकी नहीं बल्कि सत्ता की चिंता है। जिस सत्ता को सोनिया गांधी ने ठुकरा दिया था, उस सत्ता पर इनकी आंखें हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई ऐसे लोगों को वापस लाने की कोशिश करता है, तो मुझे लगता है कि यह दलितों, पिछड़े वर्गों, आदिवासियों, गरीबों और किसानों के साथ विश्वासघात है। अगर कोई भाजपा को वोट देता है, तो वह इन सभी समाजों के खिलाफ वोट करेगा।

सत्ता में आने के बाद एक एक वादा पूरा किया जाएगा

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष ने वह बीते गुरुवार को रायबरेली में कांग्रेस उम्मीदवार राहुल गांधी के पक्ष में चुनावी रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आने पर युवाओं, किसानों और महिलाओं को न्याय देने का वादा पूरा करेगी। युवाओं और किसानों को न्याय देने के लिए राहुल गांधी और मैंने कार्ड पर हस्ताक्षर किए हैं। हम यह वादा पूरा करेंगे। उन्होंने भाजपा से पूछा कि हम परिवार की सबसे बुजुर्ग महिला को हर साल 1 लाख रुपये देंगे; क्या पीएम मोदी देंगे?"

आरक्षण मोदी ने नहीं दिया, अगर हुआ खिलवाड़...

इससे पहले 15 मई को राहुल गांधी ने ओडिशा में एक रैली में कहा था कि बीजेपी देश में दलितों, आदिवासियों और पिछड़े वर्गों को अंबेडकर, गांधी और जवाहरलाल नेहरू द्वारा दिए गए आरक्षण के लाभ को छीनना चाहती है। इस पर खड़गे कहा कि अगर आप संविधान की धज्जियां उड़ाने की कोशिश करेंगे तो देखिए देश और कांग्रेस पार्टी आपके साथ क्या करती है। बीजेपी के बड़े नेताओं ने बयान दिया कि अगर वे जीत गए तो आरक्षण खत्म कर देंगे। वे टूल, हथियार छीनने की कोशिश कर रहे हैं।" अम्बेडकर, गांधी और जवाहरलाल नेहरू ने दलितों, आदिवासियों और पिछड़े वर्गों को आरक्षण दिया गया है, आपने नहीं।

Tags:    

Similar News