‘धार्मिक तुष्टीकरण को कांग्रेस बना रही मोहरा, छटपटा रही कुर्सी के लिए’, मुरैना में विरोधियों पर गरजे मोदी

Lok Sabha Election 2024: 2014 में कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में लिखा कि धर्म के आधार पर आरक्षण देने के लिए कानून बनाना पड़े, तो कानून भी बनाएंगे, मगर 2014 में दलित, OBC और आदिवासी समाज जाग गया और कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर दिया।

Report :  Viren Singh
Update: 2024-04-25 06:42 GMT

Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में विशाल विजय संकल्प रैली को संबोधित किया। रैली में पीएम मोदी ने फिर कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए देश के विभाजन के लिए उसको जिम्मेदारी ठहराया। मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने देश का विभाजन किया है और अब सत्ता के लिए छटपटा रही है। भाजपा के लिए देश के बड़ा कुछ नहीं है तो कांग्रेस के लिए परिवार से बड़ा कुछ नहीं है।

जवानों की मांग नहीं पूरी होने दी, भाजपा ने की 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीति है कि जो सबसे ज्यादा योगदान दे, उसे ही साथ रखें। देश के लिए कड़ी मेहनत और समर्पण, इसलिए इतने वर्षों तक कांग्रेस ने सेना के जवानों की वन रैंक-वन पेंशन जैसी मांग को पूरा नहीं होने दिया। भाजपा की सरकार बनते ही ववन रैंक-वन पेंशन लागू किया। कांग्रेस ने राज्य को बीमारू राज्यों की लाइन में खड़ा कर दिया था। जब भाजपा की सरकार बनी तो कांग्रेस के बनाए गड्ढों को भरने के बाद मध्य प्रदेश और चंबल को नई और गौरवपूर्ण पहचान दिलाई है। यहां के लोगो जानते हैं कि समस्या एक बार पीछे छूट जाए तो फिर उस समस्या से दूर ही रहना चाहिए। कांग्रेस पार्टी विकास विरोधी और बहुत बड़ी समस्या है।

कर्नाटक में सभी मुसलमान ओबीसी घोषित

रैली में पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस लोग फिर से धार्मिक तुष्टिकरण को मोहरा बना रहे हैं। कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार है, वहां सभी मुसलमानों को सभी को OBC घोषित कर दिया गया है। शिक्षा और सरकारी नौकरी में पहले जिन OBC लोगों को आरक्षण मिलता था, उस OBC समाज में इतने सारे नए लोग डाल दिए गए हैं कि उनसे चोरी छिपे आरक्षण छीन लिया गया है। यह पार्टी दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों का हक छीनने का षड्यंत्र लंबे समय से कर रही है। उन्होंने कहा कि 19 दिसंबर, 2011 को तब की कांग्रेस की केंद्र सरकार धर्म के नाम पर आरक्षण देने का एक note कैबिनेट में लेकर आई थी। इस कैबिनेट note में कहा गया था कि OBC समाज को जो 27% आरक्षण मिलता है, उसका एक हिस्सा काटकर मजहब के नाम पर दिया जाएगा। 2 दिन में ही यानी 22 दिसंबर, 2011 को इसका आदेश भी निकाल दिया गया, लेकिन आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ने इसके रद कर दिया गया।

वोटबैंक मजबूत के लिए हो रही बंटाने की घोषणा

मोदी ने कहा कि 2014 में कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में लिखा कि धर्म के आधार पर आरक्षण देने के लिए कानून बनाना पड़े, तो कानून भी बनाएंगे, मगर 2014 में दलित, OBC और आदिवासी समाज जाग गया और कांग्रेस के इस सपने को मिट्टी में मिलाते हुए उनको सत्ता से बाहर कर दिया। आजकल कांग्रेस के शाही परिवार के शहजादे पूरे देश में बढ़ चढ़कर कह रहे हैं कि अब आपकी संपत्ति का एक्स-रे होगा। हमारी माताओं-बहनों के पास जो पवित्र स्त्रीधन होता है। कांग्रेस उसे जब्त करके अपनी वोटबैंक मजबूत करने के लिए, उसे बांटने की सार्वजनिक घोषणा कर रही है।

संपत्ति बचाने के लिए कांग्रेस से समाप्त किया विरासत कानून

प्रधानमंत्री ने रैली में कहा कि मैं आज देश के सामने पहली बार एक दिलचस्प तथ्य रखना चाहता हूं। जब देश की एक प्रधानमंत्री इंदिरा नहीं रही, तो उनकी जो प्रॉपर्टी थी, वो उनकी संतानों को मिलनी थी। लेकिन पहले ऐसा कानून था कि वो उनको मिलने से पहले सरकार एक हिस्सा ले लेती थी। तब चर्चा थी कि जब इंदिरा जी नहीं रही और उनके बेटे राजीव गांधी जी को ये प्रॉपर्टी मिलनी थी। तब अपनी उस प्रॉपर्टी को बचाने के लिए उस समय के प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने पहले जो Inheritance कानून था, उसको समाप्त कर दिया था। आज देश कह रहा है कि कांग्रेस की लूट- जिंदगी के साथ भी और जिंदगी के बाद भी।

Tags:    

Similar News