‘राजस्थान में अब रामनवमी भी मनेगी, हनुमान जंयती भी, ये मोदी की...’, टोंक में कांग्रेस पर गरजे मोदी, सेना पर कही ये बात

Lok Sabha Election 2024: आप कल्पना कर सकते हैं...कांग्रेस के राज में हनुमान चालीसा सुनना भी गुनाह है। जब राजस्थान में कांग्रेस की सरकार थी, राममवनी की यात्रा पर प्रतिबंधन लगा दिया था। शोभायात्रा पर पत्थरबाजों को सरकारी संरक्षण दिया जाता था।

Report :  Viren Singh
Update: 2024-04-23 06:01 GMT

Lok Sabha Election 2024 (सोशल मीडिया) 

Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राजस्थान ये बखूबी जानता है कि  सुरक्षित राष्ट्र और स्थायी सरकार कितनी जरूरी है। इसलिए चाहे 2014 हो या 2019 हो राजस्थान ने एकजुट होकर देश में भाजपा की ताकतवर सरकार बनाने के लिए अपना आशीर्वाद दिया था। आपने 25 की 25 सीटें भाजपा को दी थीं। हनुमान जयंती पर पीएम मोदी ने रैली के दौरान बीते दिनों कर्नाटक में हनुमान चालीसा सुनने को लेकर हुई घटना का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर कड़ा हमला बोला और कहा कांग्रेस के राज में तो हनुमान चालीसा सुनना भी गुनाह हो जाता है।

राजस्थान में रामनवमी भी मिलेगी, हनुमान जयंती भी

पीएम मोदी मंगलवार को राजस्थान के टोंक में एक चुनावी जनसभा को संबोधित हुए कहा कि आज हनुमान जयंती पर आपसे बात करते हुए मुझे कुछ दिन पहले की एक तस्वीर भी याद आ रही है। कुछ दिन पहले कांग्रेस के शासन वाले कर्नाटक में एक छोटे दुकानदार को केवल इसलिए बुरी तरह से पीटा गया, क्योंकि वो अपनी दुकान में बैठे-बैठे हनुमान चालीसा सुन रहा था। आप कल्पना कर सकते हैं...कांग्रेस के राज में हनुमान चालीसा सुनना भी गुनाह है। जब राजस्थान में कांग्रेस की सरकार थी, राममवनी की यात्रा पर प्रतिबंधन लगा दिया था। शोभायात्रा पर पत्थरबाजों को सरकारी संरक्षण दिया जाता था। कांग्रेस पार्टी ने तुष्टिकरण के लिए मालपुरा, करौली, टोंक और जोधपुर को दंगों की आग में झोंक दिया था। अब जब राज्य में भाजपा की सरकार है तो किसी की भी हिम्मत नहीं कि आपकी आस्था पर सवाल उठा दे। अब आप चैन से हनुमान चालीसा भी गाएंगे और रामनवमी भी मनाएंगे। ये भाजपा की गारंटी है।

राज्य से माफिया व अपराधी भागने पर मजबूर

मोदी ने कहा कि टोंक में किन असामाजिक तत्वों के कारण यहां की इंडस्ट्री बंद हो गई, ये भी आप जानते हैं। आपने हमारे भजनलाल जी को सेवा करने का मौका दिया है। जबसे भजनलाल जी और उनकी टीम काम पर लगी है, माफिया और अपराधी राजस्थान छोड़कर भागने पर मजबूर हैं। प्रदेश के लोग कुछ महीने ही कांग्रेस के पंजे से मुक्त हुए हैं। इस पार्टी ने सत्ता में रहते हुए जो जख्म दिये हैं, वे लोग कभी भूलन नहीं सकते।

कांग्रेस ने होने पर मोदी ने गिनाईं नाकामियां

उन्होंने कहा कि 2014 में आपने मोदी को दिल्ली में सेवा का अवसर दिया। उसके बाद देश ने वो फैसले लिए जिनकी किसी ने कल्पना तक नहीं की थी। लेकिन आप सोचिए कि 2014 के बाद भी और आज भी अगर दिल्ली में कांग्रेस की सरकार होती तो क्या क्या हुआ होता। कांग्रेस होती तो जम्मू कश्मीर में आज भी हमारी सेनाओं पर पत्थर चल रहे होते। कांग्रेस होती तो सीमा पार से आकर दुश्मन आज भी हमारे जवानों के सिर काटकर ले जाते। कांग्रेस होती, तो न ही हमारे फौजियों के लिए वन रैंक-वन पेंशन लागू होती और न ही हमारे पूर्व सैनिकों को 1 लाख करोड़ रुपये मिलते।

Tags:    

Similar News