Election 2024 : लखनऊ में राजनाथ सिंह ने किया दावा, कहा - इस बार दक्षिण में भी बीजेपी का झंडा बुलंद

Lok Sabha Election 2024: जब केंद्र की सत्ता में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिला तो हमारी सरकार ने दोनों से सदन से चुटकी में जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त कर दिया। राम मंदिर का वादा भी पूरा किया।

Report :  Viren Singh
Update: 2024-05-14 13:53 GMT

Lok Sabha Election 2024 (सोशल मीडिया)  

Lok Sabha Election 2024: रक्षामंत्री एवं लखनऊ संसदीय सीट से भाजपा के तीसरी बार प्रत्याशी राजनाथ सिंह मंगलवार को राजधानी लखनऊ के बीबीडी ग्रुप द्वारा आयोजित 'लखनऊ बुद्धिजीवी समागम' में शामिल हुए। इस दौरान रक्षामंत्री ने बुद्धिजीवी समागम को भी संबोधि किया। राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाने का संकल्प देख रही है और केंद्र की सत्ता में तीसरी बार प्रचंड बहुमत के साथ मोदी सरकार आ रही है। इस बार तो दक्षिण भारत में भी भाजपा का झंडा बुलंद है, जहां कभी कमल नहीं खिलता था।

भारत में राजनीति अपनी अर्थ खो चुकी

बुद्धिजीवी समागम को संबोधित में अपने आगे की बात रखने के से पहले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह लोगों को माफी मांगते हुए बैठक कर संबोधन देने की वजह बताई। उन्होंने कहा कि पैर में चोट लगने की वजह से मैं खड़ा होकर भाषण नहीं दे सकता है, इसलिए बैठक अपनी बात आपके सामने रखूंगा। उन्होंने इस दौरान केंद्र में तीसरी बार मोदी सरकार बनाने की बात दोहराई और राजनीति की परिभाषा को समझाया। उन्होंने कहा कि राजनीति जीवन का एक अभिन्न अंग है। यह दो शब्दों से मिलकर बनी है। राज और नीति। नीति संस्कृति के नए धातु से बना है। इस अर्थ होता है ले जाना। यह एक ऐसा मार्ग जो समाज सदमार्ग की ओर ले जाता है। इसी को राजनीति कहते हैं। मगर आज के भारत में यह विडंबना है कि राजनीतिक अपना शब्द भी खो चुका है और अपना अर्थ भी भूल गया है। आज देश में ऐसे नेताओं की जरूरत है जो इस अर्थ को पुन: जीवित हो।


राजनीति के अर्थ को पुन; स्थापित करूंगा

उन्होंने कहा कि लखनऊ का संसद होने के नाते मैं देश की राजनीति क्षेत्र में इस खोए हुए शब्दों को पुन: स्थापित होने के लिए काम करूंगा। मैं जनता को रैली से आश्वासन नहीं देता हूं। 26 साल की उम्र में मैंने विधायक चुनाव लड़ते हुए लोगों का आश्वासन दिया था और विधायक बनाने की दिए हुए वादों को चाह कर भी नहीं पूरा कर सका। इसलिए मैंने प्रण किया में आश्वासन नहीं दूंगा, केवल जनता आशीर्वाद मांगूंगा और जो हो सकेगा वो करूंगा, जैसा लखनऊ के लिए किया।

बहुमत आते ही चुटकियों में किए ये काम

रक्षामंत्री ने कहा कि जब केंद्र की सत्ता में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिला तो हमारी सरकार ने दोनों से सदन से चुटकी में जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त कर दिया। राम मंदिर पर भी भाजपा ने यही कहा था कि बहुमत आने पर अयोध्या की धरती पर राम का भव्य मंदिर बनेगा, जोकि सरकार ने करके दिखाया। प्रभु श्रीराम हमारी आस्था का केंद्र हैं। भगवान राम अपनी झोपड़ी निकलकर महल में प्रवेश कर चुके हैं। भारत में रामराज्य आएगा, मेरा यह विश्वास है।


भारत का हर क्षेत्र तेजी से दौड़ रहा

उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा में इजाफा हुआ। आज जब भारत ग्लोबल मंच पर कुछ बोलता है तो अन्य देश ध्यान से सुनते हैं। आज भारत के युवा सपने बुन रहे हैं। 2014 के पहले देश में स्टार्टअप कुछ हुआ करते थे, लेकिन आज यह लाखों में पहुंच गए हैं। भारत हर क्षेत्र में तेज गति के दौड़ रहा है। भाजपा सरकार ने सभी के लिए काम कर रही है।

Tags:    

Similar News