Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस के सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे स्वामी प्रसाद मौर्य! INDIA गठबंधन से चल रही बात

Lok Sabha Election 2024: बताया जा रहा है कि स्वामी प्रसाद मौर्य भी इंडिया गठबंधन का हिस्सा हो सकते हैं, हालांकि अभी दोनों पार्टियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Report :  Jugul Kishor
Update: 2024-03-17 09:02 GMT

Swami Prasad Maurya

Lok Sabha Election 2024: समाजवादी पार्टी (SP) से अलग होकर राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी (RSSP) बनाने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य भी इंडिया गठबंधन में शामिल चुनाव लड़ सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) की इंडिया गठबंधन से बात चल रही है। चर्चा है कि उन्होने इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance) से कुशीनगर से लोकसभा चुनाव लड़ने की मांग की है, उनकी मांग पर कांग्रेस की ओर से हरी झंडी मिलती दिख रही है। बता दें कि बीते दिनों 10 मार्च 2024 को मौर्य ने कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय से मुलाकात की थी, इस दौरान दोनों नेताओं के बीच लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन में शामिल होकर चुनाव लड़ने की चर्चा हुई थी।

बताया जा रहा है कि स्वामी प्रसाद मौर्य भी इंडिया गठबंधन का हिस्सा हो सकते हैं, हालांकि अभी दोनों पार्टियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि, राजनीतिक गलियारों के बीच चर्चा है कांग्रेस पार्टी स्वामी प्रसाद मौर्य पर कुशीनगर से दांव लगा सकती है। चर्चा यह भी है कि जल्द स्वामी प्रसाद मौर्य कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं। बीते दिनों जब स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) और अविनाश पांडेय के बीच मुलाकात हुई थी, इसकी जानकारी स्वामी प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक फोटो शेयर करते हुए दी थी। स्वामी प्रसाद ने अपनी पोस्ट में लिखा था कि दोनों के बीच औपचारिक भेंटवार्ता में इंडिया गठबंधन के विस्तार पर सकारात्मक चर्चा हुई है।

सपा छोड़ने के बाद मौर्य ने बनायी थी पार्टी

सपा छोड़ने के बाद उन्होंने तुरंत नई पार्टी बनाने का ऐलान किया था। सपा भी इंडिया गठबंधन का हिस्सा है। सपा ने कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में 17 सीटें देने की घोषणा की है। हालांकि, स्वामी प्रसाद मौर्य के इंडिया गठबंधन में आने की स्थिति में सीटों के बंटवारें को लेकर पेंच फंस सकता है। सपा द्वारा स्वामी प्रसाद मौर्य को एक भी सीट न दिए जाने की स्थिति में कांग्रेस अपने हिस्से की एक सीट दे सकती है। इन संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता है।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने 2009 में कुशीनगर से बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा था, हालांकि उन्हे हार का सामना करना पड़ा था। 2009 में मौर्य को कांग्रेस प्रत्याशी आरपीएन सिंह ने हराया था। हालांकि, अब आरपीएन सिंह भारतीय जनता पार्टी में हैं। बता दें कि लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा हो चुकी है। कुशीनगर में सातवें चरण में एक जून को मतदान होगा।  

Tags:    

Similar News