Lok Sabha Election: पार्टी की साख बचाने के लिए अखिलेश आए मैदान में, लेकिन मिलेगी हार, बोले महेंद्र पांडेय

Lok Sabha Election: महेंद्र नाथ पांडेय ने विपक्षी प्रत्याशी को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कुछ लोग राजनीति को पेसा बनाकर समय-समय पर राजनीति भी कर लेते हैं व्यापार भी कर लेते हैं।

Report :  Ashvini Mishra
Update: 2024-04-29 04:55 GMT

महेंद्र नाथ पांडेय (Pic: Newstrack)

Lok Sabha Election: चंदौली संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने बीती रात सैयदराजा विधानसभा के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन कमालपुर बाजार में किया। इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव पर तंज करते हुए कहा कि अखिलेश यादव पिता के जाने के बाद बच्चों जैसा बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश कहते हैं कि एक सीट पर लड़ाई है, बाकी उत्तर प्रदेश के 79 सीट जीत रहे हैं। यह बच्चों वाला बयान है। भाजपा शायद 1 या 2 सीट पर लड़ रही है बाकी पूरी सीट भारी अंतरों से जीत रही है। अखिलेश अंतिम समय में कन्नौज लोक सभा सीट पर पार्टी की साख बचाने के लिए मैदान में उतरे हैं, लेकिन कन्नौज की जनता अखिलेश को धूल चाटते हुए इत्र की खुशबू के साथ कमल के फूल को दिल्ली भेज रही है।

राहुल और प्रियंका की होगी करारी हार: महेंद्र नाथ पांडेय

वहीं, राहुल और प्रियंका के उत्तर प्रदेश से चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इन दोनों लोगो की करारी हार होगी। जनता भाजपा को 80 में से 80 सीट पर जीत दिलाने जा रही है। विधानसभा के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन करने के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ज्यादा रात हो चुकी है। इसके बाद भी भी जनता का हुजूम महेंद्रनाथ पांडे को अधिक से अधिक वोटों से जिताने के लिए जुटा हुआ है। यहां जितने लोग आए हुए हैं सभी लोग वोटों के मालिक है। चारों तरफ लोगों में अधिक से अधिक वोटो से जीतने की होड़ मची है।

केंद्रीय मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि मेरे 10 वर्षों के कार्यकाल के विकास कार्यों पर अगर मैं खरा उतरता हूं, तो तीसरी बार भी बचे हुए कार्यों को पूरा करने के लिए मुझे विजयी बनाएं। केंद्रीय मंत्री ने अपने संसदीय क्षेत्र में किए गए कई ऐतिहासिक कार्यों को का भी उल्लेख किया। उन्होंने विपक्षी प्रत्याशी को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कुछ लोग राजनीति को पेसा बनाकर समय-समय पर राजनीति भी कर लेते हैं व्यापार भी कर लेते हैं। जनता को ठगने के लिए मौका मिलता है तो आ जाते हैं, लेकिन मैं छात्र जीवन से ही राजनीति में रहा हूं। राजनीति को सेवा बनाकर विषम परिस्थितियों में भी जनता की सेवा के लिए तत्पर रहता हूं। जिसका परिणाम है कि आज जनता तीसरी बार सांसद चुनने जा रही है।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने विधिवत पूजन अर्चन के साथ सैयदराजा विधानसभा के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन कमालपुर बाजार में किया। इस अवसर पर सैयदराजा विधायक सुशील सिंह, ब्लाक प्रमुख धानापुर अजय सिंह, ब्लाक प्रमुख सकलडीहा अवधेश सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि बरहनी महेंद्र सिंह पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। 

Tags:    

Similar News