PM Modi Interview : चुनाव के बीच पीएम मोदी ने न्यूजवीक को दिया इंटरव्यू, जानिए 10 बड़ी बातें

PM Modi Interview 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर चल रहे धुंआधार प्रचार अभियान के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को एक प्रसिद्ध मैगजीन न्यूज वीक को साक्षात्कार दिया।

Written By :  Rajnish Verma
Update: 2024-04-10 17:08 GMT

पीएम मोदी (Photo - Social Media)

PM Modi Interview 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर चल रहे धुंआधार प्रचार अभियान के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को एक प्रसिद्ध मैगजीन न्यूज वीक को साक्षात्कार दिया। न्यूज वीक ने आगामी लोकसभा चुनाव, लोकतंत्र, जम्मू कश्मीर, पाकिस्तान, भारत-चीन प्रतिस्पर्धा सहित कई मुद्दों पर लिखित सवाल पूछे थे, जिसका पीएम मोदी ने बेबाकी से जवाब दिया है। तो आईए जानते हैं उनके साझात्कार की 10 मुख्य बातें - 

  • पीएम मोदी ने आगामी लोकसभा चुनावों के सवाल पर कहा कि हमारी सरकार ने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के साथ काम किया है। उन्होंने कहा कि चुनावों में हम वही वादें करते हैं, जिनको पूरा करते हैं। देशवासियों ने देखा है कि भारत 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था से पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और हमारा प्रयास है जल्द की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यस्था बने।
  • पीएम मोदी ने भारत में अल्पसंख्यकों से भेदभाव के सवाल पर कहा कि हमारी सरकार बिना भेदभाव के काम कर रही है। सभी को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। ये वही लोग बोलते हैं, जो अपने घरों से बाहर कभी निकलते ही नहीं है।
  • भारत-चीन सीमा विवाद के सवाल पर पीएम मोदी ने कहा कि सीमा विवाद सुलझेगा तभी संबंध अच्छे होंगे और हमें भरोसा है कि इसका बातचीत से हल निकलेगा। चीन से कम्पटीशन के सवान पर कहा कि हमारी सरकार ने अभूतपूर्व परिर्वत किए हैं। एफडीआई, टैक्स और श्रम कानूनों में सुधार के साथ ही व्यापार के क्षेत्र में भी काफी सुधार किए गए हैं। हम वैश्विक मानकों का पालन कर रहे हैं, जिसका प्रभाव दिख रहा है। 
  • पाकिस्तान के सवाल पर पीएम मोदी ने कहा भारत ने हमेशा आतंक और हिंसा से मुक्त माहौल और क्षेत्र में शांति, सुरक्षा के साथ ही समृद्धि की वकालत की है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की गिरफ्तारी के सवाल पर पीएम मोदी ने कहा कि यह उनका आंतरिक मामला है, हम इस पर टिप्पणी नहीं करेंगे।
  • जम्मू कश्मीर के सवाल पर पीएम मोदी ने कहा कि मैं पिछले महीने ही जम्मू-कश्मीर गया था। वहां के लोगों के जीवन में एक नयी आशा दिखी है। उन्होंने कहा कि आप भी वहां जाकर देखिए कितना बदलाव हुआ है। उन्होंने कहा कि विकास की प्रक्रिया, सुशासन और लोगों के सशक्तीकरण पर विश्वास किया जाना चाहिए।
  • इन्फ्रास्ट्रक्चर और पर्यावरण के मामले पर पीएम मोदी ने कहा कि भारत के बुनियादी ढांचे में तेजी से बदलाव हुआ है। देश में बीते 10 साल में राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क लगभग 60 फीसदी बढ़ा है। हमारे देश मे हवाई अड्डों की संख्या दोगुनी हो गई है। उन्होंने कहा कि भारत में बुनियादी ढांचे के विकास के साथ-साथ जलवायु परिवर्तन को कम करने पर जोर दिया गया है। उन्होंने सौर ऊर्जा का भी जिक्र किया है।
  • लोकतंत्र के सवाल पर पीएम मोदी ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र इसलिए नहीं कि हमारा संविधान कहता है, क्योंकि यह हमारे जीन में है। उन्होंने हमारे देश के चुनावों में मतदाताओं की लगातार बढ़ती हिस्सेदारी लोकतांत्रिक आस्था का प्रमाण है।
  • प्रेस की स्वतंत्रता के सवाल पर पीएम मोदी ने कहा कि हमारा देश इसलिए आगे बढ़ रहा है, क्योंकि हमारी मीडिया महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। हमारे पास लगभग 1.5 लाख से अधिक पंजीकृत मीडिया प्रकाशन और सैकड़ों समाचार चैनल हैं।
  • पीएम मोदी से जब उनके नेतृत्व को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि नेतृत्व करने के लिए सबसे बड़ी गुण सुनना होता है, जो उनके अंदर गॉड-गिफ्टेड है। उन्होंने कहा कि मैं जल्द ही फोन कॉल और मैसेज से विचलित नहीं होता हूं। मेरी कार्यशैली मेरे स्टाफ को पता है। मैं सभी पत्रों का जवाब देने की कोशिश करता हूं।
  • अयोध्या में राम मंदिर के सवाल पर पीएम मोदी ने कहा कि भगवान राम के जीवन ने हमारी सभ्यता में विचारों और मूल्यों की रूपरेखा तय की है। उनका नाम हमारी पवित्र भूमि के हर कोने में गूंजता है। इसलिए 11 दिवस का विशेष अनुष्ठान किया था और इस दौर उन स्थानों पर गया था, जहां भगवान राम के पैरों के निशान हैं। भगवान राम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का समारोह राष्ट्र के लिए एकता का एक ऐतिहासिक क्षण था, जो सदियों की दृढ़ता और बलिदान की परिणति थी। 


Tags:    

Similar News