चुनाव की बातें : उज्ज्वल रमण सिंह अब प्रयागराज में देंगे भाजपा को टक्कर

Lok Sabha Election: भाजपा ने इस सीट पर मौजूदा सांसद रीता बहुगुणा जोशी का टिकट काटकर पूर्व राज्यपाल पंडित केसरी नाथ त्रिपाठी के पुत्र नीरज त्रिपाठी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। इस सीट पर कांग्रेस 40 साल पहले जीती थी।

Report :  Neel Mani Lal
Update: 2024-04-16 03:15 GMT

 नीरज त्रिपाठी और उज्जवल रमण सिंह (Social Media)

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने प्रयागराज सीट पर उज्जवल रेवती रमण सिंह को प्रत्याशी बनाया है। उज्जवल रमण सिंह पहले सपाई हुआ करते थे। लेकिन, समाजवादी पार्टी छोड़कर कांग्रेस में गए थे।उनके कांग्रेस में शामिल होने के बाद से ही साफ हो गया था वह प्रयागराज सीट से चुनाव लड़ेंगे।

कौन कौन है मैदान में

भाजपा ने इस सीट पर मौजूदा सांसद रीता बहुगुणा जोशी का टिकट काटकर पूर्व राज्यपाल पंडित केसरी नाथ त्रिपाठी के पुत्र नीरज त्रिपाठी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। इस सीट पर कांग्रेस 40 साल पहले जीती थी। जब 1984 में अमिताभ बच्चन ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद इस सीट पर कांग्रेस को जीत नहीं मिल पाई है।

कुछ उज्ज्वल रमण के बारे में

उज्जवल रमण सिंह के पिता कुंवर रेवती रमण सिंह समाजवादी नेता हैं और आज भी सपा में ही हैं। वह इस सीट पर दो बार सांसद रह चुके हैं।

- रेवती रमण सिंह आठ बार विधायक, दो बार लोकसभा सदस्य और एक बार राज्यसभा सदस्य रह चुके हैं।

- उज्जवल रमण सिंह 2004 और 2017 में सपा के टिकट पर करछना से विधायक चुने गए थे। 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्हें भाजपा के पियूष रंजन निषाद ने 9328 मतों से हराया था। 

- यमुनापार में रेवती रमण की पकड़ मजबूत मानी जाती है। उज्ज्वल रमण सिंह भी करछना से दो बार विधायक निर्वाचन होकर स्थानीय जनता के बीच पकड़ बना चुके हैं।

कब है चुनाव

प्रयागराज सीट के लिए छठवें चरण में चुनाव होगा और इसके लिए 26 मई को वोटिंग की जाएगी।

इस संसदीय सीट में पांच विधानसभा क्षेत्र हैं, जिनमें से एक शहर दक्षिणी है और बाकी चार यमुनापार के मेजा, कोरांव, बारा और करछना विधानसभा क्षेत्र हैं। 

Tags:    

Similar News