Lok Sabha Election Results 2024: जानें बॉलीवुड सितारे कितने वोट से चल रहे हैं आगे

Lok Sabha Election Results 2024: इस बार लोकसभा चुनाव में बॉलीवुड सितारों ने भी अपने कदम आगे किए हुए हैं। आइए जानते हैं कौन कितने वोट से आगे चल रहा है?

Written By :  Ruchi Jha
Update: 2024-06-04 05:38 GMT

Lok Sabha Election Results 2024 (Image Credit: Social Media)

Lok Sabha Election Results 2024: 'लोकसभा चुनाव 2024' को लेकर एक बार फिल्मी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। एक बार कई फिल्में सितारे मैदान में उतरे हुए हैं। इनमें कंगना रनौत और अरुण गोविल भी शामिल हैं, जिन्होंने वीआईपी सीटों से चुनाव लड़ा है। लिस्ट में हेमा मालिनी भी शामिल हैं। कंगना रनौत जहां मंडी की उम्मीदवार हैं, तो वहीं अरुण गोविल मेरठ के कैंडिडेट हैं। इसके अलावा हेमा मालिनी ने मथुरा से चुनाव लड़ा है और शत्रुघ्न सिन्हा आसनसोल से हैं। तो आइए जानते हैं ये बॉलीवुड सितारे कितने वोट से आगे चल रहे हैं और आज किसकी किस्मत किसका साथ देने वाली है।

कंगना रनौत मंडी से 14734 वोटों से चल रही हैं आगे

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत मंडी से 32426 वोटों से आगे चल रही हैं। एक्ट्रेस मंडी से लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। शुरुआती रुझानों में एक्ट्रेस हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से 2000 वोटों से आगे चल रही हैं। बता दें कि कंगना रनौत को हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा सीट के लिए चुना गया है। उनकी टक्कर कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह से है। कंगना का कहना है अगर वो चुनाव जीतीं तो बॉलीवुड छोड़ देंगी, एक ही जगह फोकस करेंगी। अब देखना यह होगा कि क्या कंगना को जीत हासिल होती है या नहीं?


फिर आगे निकले अरुण गोविल

अरुण गोविल पहले मेरठ से पीछे थे लेकिन अब वो 37315 वोटों से आगे हैं। बता दें कि पहले उत्तर प्रदेश की मेरठ सीट से अरुण गोविल 6 हजार वोटों से पीछे चल रहे थे। जैसा कि हमने आपको बताया रामायण शो फेम अरुण गोविल मेरठ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने भी हाल ही में भारतीय जनता पार्टी जॉइन की है। रामायण शो में राम बनकर अरुण ने लोगों का दिल जीता था। आज भी लोग उन्हें पूजते हैं। अब देखना यह होगा कि क्या अरुण गोविल को जीत हासिल होती है या नहीं?


12 हजार वोटों से आगे हैं हेमा मालिनी

हेमा मालिनी की मथुरा सीट से 99196 वोटों से आगे चल रही हैं यानी मथुरा से हेमा मालिनी 12,100 वोटों से आगे हैं। हेमा मालिनी लगातार तीसरे साल मथुरा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं। एक्ट्रेस लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी हुई हैं। इस बार बेटी ईशा देओल भी उनके चुनावी कैंपेन का हिस्सा बनी थीं।


शत्रुघ्न सिन्हा को मिलेगी जीत?

शत्रुघ्न सिन्हा 6668 वोटों से आगे चल रहे हैं। शत्रुघ्न सिन्हा पश्चिम बंगाल के आसनसोल लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरे हैं। वो ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के साथ हैं। वहीं, राज बब्बर 37698 वोटों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस की टिकट पर राज बब्बर ने हरियाणा की गुरुग्राम सीट से चुनाव लड़ा है। उनके खिलाफ बीजेपी ने राव इंद्रजीत सिंह को उतारा है।



Tags:    

Similar News