Lok Sabha Election Results 2024: जनता-जनार्दन का एनडीए पर लगातार तीसरी बार अपना विश्वास जताने के लिए धन्यवाद : पीएम मोदी

Lok Sabha Election Results 2024: 1 जून, 2024, मंगलवार से ढाई महीने तक चलेगा लोकसभा चुनाव-2024 का महाचुनावी रण खत्म हो गया जाएगा और इसकी भी घोषणा हो जाएगी कि केंद्र सत्ता में कौन आ रहा है? आज लोकसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं। सुबह आठ से परिणाम आना शुरू हो जाएंगे, जो शाम चलेंगे। लोकसभा चुनाव के नतीजों से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स जानने के लिए बने रहें Newstrack.com के साथ

Report :  Viren Singh
Update: 2024-06-04 10:44 GMT

Lok Sabha Election Results 2024 Live (Newstrack)

Lok Sabha Election Results 2024 Updates: 1 जून, 2024, मंगलवार से ढाई महीने तक चलेगा लोकसभा चुनाव-2024 का महाचुनावी रण खत्म हो जाएगा और इसकी भी घोषणा हो जाएगी कि केंद्र सत्ता में कौन आ रहा है? आज लोकसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं। सुबह आठ से परिणाम आना शुरू हो जाएंगे, देर शाम तक जारी होंगे। अगर सब कुछ समय से ठीक चला तो शाम छह बजे तक देश के लोकसभा की कुल 543 सीटों पर फैसले सामने आ जाएंगे। चुनाव आयोग ने मतगणना को लेकर बनाए मतगणना स्थल पर पूरी तैयारी कर चुका है। गर्मी से निपटने के लिए मतगणना स्थल पर व्यापक इंतजाम किये हैं। अराजक तत्वों से निपटाने के लिए भी सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किये हैं।

यूपी और कई बड़े राज्यों सहित देश में लोकसभा चुनाव 2024 सातों चरणों में संपन्न हुआ है। पहले चरण की वोटिंग की शुरुआत 16 अप्रैल, 2024 से हुई थी और आखिरी चरण का मतदान 1 जून, 2024 को हुआ था। केंद्र में किसी भी पार्टी को सरकार बनाने के लिए 272 सीटों की जरूरी होती है और यह पूर्ण बहुमत का आंकड़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, अखिलेश यादव सहित कई दिग्गज नेताओं के भाग्य का फैसला आज सामने आ जाएगा।

लोकसभा चुनाव के नतीजों से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स जानने के लिए बने रहें Newstrack.com के साथ


Live Updates
2024-06-04 14:26 GMT

Lok Sabha Election Results 2024 Live: पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा में कहा “देश की जनता-जनार्दन ने एनडीए पर लगातार तीसरी बार अपना विश्वास जताया है। भारत के इतिहास में ये एक अभूतपूर्व पल है। मैं इस स्नेह और आशीर्वाद के लिए अपने परिवारजनों को नमन करता हूं। मैं देशवासियों को विश्वास दिलाता हूं कि उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हम नई ऊर्जा, नई उमंग, नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ेंगे। सभी कार्यकर्ताओं ने जिस समर्पण भाव से अथक मेहनत की है, मैं इसके लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं, अभिनंदन करता हूं।" 

       

2024-06-04 13:56 GMT

Lok Sabha Election Results 2024 Live: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि लोकसभा चुनाव के नतीजे प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ स्पष्ट जनादेश है, उन्होंने इसे पीएम का "नैतिक और राजनीतिक हार" बताया। मल्लिकार्जुन खड़गे ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी के साथ एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि यह चुनाव परिणाम 'जनता का परिणाम' है यह जनादेश मोदी जी के खिलाफ है। यह उनकी नैतिक और राजनीतिक हार है।"

2024-06-04 13:56 GMT

Lok Sabha Election Results 2024 Live: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि लोकसभा चुनाव के नतीजे प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ स्पष्ट जनादेश है, उन्होंने इसे पीएम का "नैतिक और राजनीतिक हार" बताया। मल्लिकार्जुन खड़गे ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी के साथ एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि यह चुनाव परिणाम 'जनता का परिणाम' है यह जनादेश मोदी जी के खिलाफ है। यह उनकी नैतिक और राजनीतिक हार है।"

2024-06-04 12:54 GMT

Lok Sabha Election Results 2024 Live: लोकसभा चुनाव में पिछले साल की तुलना में इस बार कांग्रेस ने अच्छा प्रदर्शन किया है। कांग्रेस 100 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इस बीच, दिल्ली में कांग्रेस ने पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता की है। राहुल गांधी ने कहा कि हमने यह चुनाव सिर्फ भाजपा के खिलाफ नहीं लड़ा, बल्कि संस्थानों, देश के शासन ढांचे, खुफिया एजेंसियों सीबीआई और ईडीआई, न्यायपालिका के खिलाफ भी लड़ा, क्योंकि इन सभी संस्थानों पर अमित शाह और नरेंद्र मोदी जी ने कब्जा कर लिया था।

सरकार गठन की संभावनाओं के सवाल पर राहुल गांधी ने कहा, "हम कल अपने गठबंधन सहयोगियों के साथ बैठक करेंगे। ये सवाल वहां उठाए जाएंगे और उनका जवाब दिया जाएगा। हम अपने गठबंधन सहयोगियों से पूछे बिना कोई बयान नहीं देंगे।



2024-06-04 12:49 GMT

Lok Sabha Election Results 2024 Live: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दो सीटों से जीत दर्ज की है। केरल की वायनाड और यूपी की रायबरेली से राहुल गांधी ने रिकॉर्ड मतों से चुनाव जीता है। राहुल ने वायनाड से 3 लाख अधिक वोटों से जीत दर्ज की है।



2024-06-04 12:03 GMT

Lok Sabha Election Results 2024 Live: राजस्थान के कोटा लोकसभा सीट ओम बिरला, शिवसेना यूबीटी उम्मीदवार अनिल देसाई ने मुंबई दक्षिण मध्य संसदीय सीट और केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने राजस्थान की बीकानेर लोकसभा सीट से जीत दर्ज की है।

2024-06-04 11:48 GMT

Lok Sabha Election Results 2024 Live: एलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के नेता कनकमेडला रविंद्र कुमार कहते हैं, "यह तेलुगू लोगों और हमारी पार्टी के लिए एक बड़ी जीत है, लोगों ने हमें एकतरफा जीत दी है... मेरे अनुसार, चंद्रबाबू नायडू ने जिस तरह से विधानसभा चुनाव लड़ा है, वह उसी तरह से आगे भी रहेंगे। हमने एनडीए के लिए प्रतिबद्धता जताई है, चुनाव पूर्व गठबंधन है और यह जारी रहेगा। हम भाजपा के संपर्क में हैं, कुछ लोग आए और मिले और कुछ ने हमसे फोन पर संपर्क किया टीडीपी एक क्षेत्रीय पार्टी है जिसका राष्ट्रीय दृष्टिकोण है।



2024-06-04 11:45 GMT

Lok Sabha Election Results 2024 Live: महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि मैं सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देना चाहता हूं। ठाणे लोकसभा शिवसेना का गढ़ है। लोगों ने विकास के लिए वोट दिया है। मैं सभी को और पीएम मोदी को भी धन्यवाद देना चाहता हूं। पीएम मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। कुछ लोग सिर्फ पीएम मोदी के एजेंडे के साथ लड़ रहे थे, लेकिन पीएम मोदी ने विकास की बात की। हमारे कुछ लोग बहुत कम वोटों से हार गए हैं। हम लोगों के फैसले को स्वीकार करते हैं। जिन्होंने वोट बैंक की राजनीति की है उनका असली चेहरा सामने आ जाएगा। लोगों ने पीएम मोदी का समर्थन किया है।

2024-06-04 11:33 GMT

Lok Sabha Election Results 2024 Live: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के दामाद राधाकृष्ण डोड्डामणि कर्नाटक की गुलबर्गा सीट से 27,205 वोटों से जीते हैं। वहीं, मुंबई साउथ सेंट्रल से शिवसेना यूबीटी उम्मीदवार अनिल यशवंत देसाई को 395138 वोट मिले और 53384 वोटों से चुनाव जीते हैं।

2024-06-04 11:30 GMT

Lok Sabha Election Results 2024 Live: गुजरात की चार लोकसभा सीटों पर भाजपा के उम्मीदवारों ने अपना फरचम लहाराय है। महेसाणा से हरिभाई पटेल को 686406 वोट मिले और 328046 वोट से जीते हैं। अहमदाबाद पूर्व से हसमुखभाई पटेल (एच.एस.पटेल) को 770459 वोट मिले और 461755 वोट से जीते हैं। अहमदाबाद पश्चिम से दिनेशभाई मकवाना (वकील) को 611704 वोट मिले और 286437 वोट से जीते हैं। जूनागढ़ में चुडासमा राजेशभाई नाराणभाई 584049 को वोट मिले और 135494 वोट से जीते हैं।

Tags:    

Similar News