BJP ने जारी की उम्मीदवारों की 5वीं लिस्ट, 111 नामों का ऐलान...कंगना रनौत, अरुण गोविल, नवीन जिंदल को मिला टिकट

BJP Candidate List 2024 : भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 111 उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट जारी कर दी है। इनमें कंगना रनौत, सीता सोरेन समेत कई बड़े नाम हैं।

Written By :  aman
Update:2024-03-24 21:15 IST

नवीन जिंदल, कंगना रनौत और अरुण गोविल (Social Media)

BJP Candidate List 2024 : भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 111 उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट जारी कर दी है। इनमें कंगना रनौत, सीता सोरेन समेत कई बड़े नाम हैं। इस सूची में मेरठ से 'रामायण' धारावाहिक में भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल (Arun Govil Meerut Seat) को टिकट दिया गया है। वहीं, हरियाणा के कुरुक्षेत्र से नवीन जिंदल को टिकट मिला है। पीलीभीत से वरुण गांधी का टिकट काटकर जितिन प्रसाद (Jitin Prasad) को उम्मीदवार बनाया गया है। 

कंगना मंडी से तो सीता दुमका से मैदान में

भारतीय जनता पार्टी ने बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को भी मैदान में उतारा है। कंगना मंडी से चुनाव लड़ेंगी। हाल ही में बीजेपी ज्वाइन करने वाली सीता सोरेन (Sita Soren) को दुमका से टिकट दिया गया है। बीजेपी की आज जारी लिस्ट में 111 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा हुई है। इनमें आंध्र प्रदेश के 6 प्रत्याशी और बिहार से 17 कैंडिडेट शामिल हैं।

रविशंकर प्रसाद और गिरिराज सिंह उन्हीं सीटों से

थोड़ी देर पहले बीजेपी का दामन थामने वाले नवीन जिंदल को भारतीय जनता पार्टी ने कुरूक्षेत्र लोक सभा सीट से टिकट दिया है। इसी प्रकार, वरिष्ठ नेता रवि शंकर प्रसाद को पटना साहिब से उम्मीदवार बनाया गया है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पहल की तरह बेगुसराय से चुनाव लड़ेंगे।

UP में कई नए चेहरों को मौका

बीजेपी ने अपनी पांचवीं लिस्ट में कई मौजूदा सांसदों का टिकट काटकर नए चेहरों पर भरोसा जताया है। इनमें गाजियाबाद से सांसद जनरल वीके सिंह भी हैं। वीके सिंह की जगह अतुल गर्ग (Atul Garg) को मौका दिया गया है। इसी तरह, सुल्तानपुर से वर्तमान सांसद मेनका गांधी (Maneka Gandhi) को फिर से टिकट दिया गया है। मेरठ लोकसभा सीट (Meerut Lok Sabha seat) से रामायण फेम अरुण गोविल को टिकट दिया गया है। मेरठ के मौजूदा सांसद राजेंद्र अग्रवाल का टिकट कट गया। अलीगढ़ लोकसभा सीट से सतीश गौतम (Satish Gautam) को टिकट दिया गया है।

इसी तरह, सहारनपुर लोकसभा सीट से राघव लखनपाल (Raghav Lakhanpal), मुरादाबाद से सर्वेश सिंह (Sarvesh Singh), हाथरस लोकसभा सीट से अनूप वाल्मीकि (Anoop Valmiki), बदायूं से दुर्विजय सिंह शाक्य, बरेली से छत्रपाल सिंह गंगवार (Chhatrapal Singh Gangwar), कानपुर से रमेश अवस्थी (Ramesh Awasthi), बाराबंकी से राजरानी रावत और बहराईच लोकसभा सीट से डॉ. अरविंद गौड़ का नाम शामिल है। 

BJP ने बिहार में किसे कहां से मिला टिकट?

भाजपा ने राजमुंदरी से डी पुंडेश्वरी (Daggubati Purandeswar), मुजफ्फरपुर से राज भूषण निषाद, पाटलीपुत्र से राम कृपाल यादव (Ram Kripal Yadav) को टिकट दिया है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का बक्सर से टिकट कट गया है। बक्सर से मिथिलेश तिवारी को उम्मीदवार बनाया गया है। बिहार के सासाराम से छेदी पासवान को भी टिकट नहीं मिला है। उनकी जगह शिवेश राम (Shivesh Ram) उम्मीदवार होंगे। मुजफ्फरपुर से अजय निषाद का टिकट कट गया। इसी प्रकार, नवादा से विवेक ठाकुर को बीजेपी ने कैंडिडेट बनाया है। यह सीट लोजपा के खाते में थी। बता दें, शेष सभी पुराने चेहरों को मौका दिया गया है। गौरतलब है कि, बीजेपी बिहार में 17 लोकसभा सीटों चुनाव लड़ेगी। इन सभी सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी।

किस राज्य की कितनी सीटों पर उम्मीदवार घोषित:

- आंध्र प्रदेश की 6

- बिहार की 17

- गोवा की 1

- गुजरात की 6

- हरियाणा की 4

- हिमाचल प्रदेश की 2

- झारखंड की 3

- कर्नाटक की 4

- केरल की 4

- महाराष्ट्र की 3

- मिजोरम की 1

- ओडिशा की 18

- राजस्थान की 7

- सिक्किम की 1

- तेलंगाना की 2

- उत्तर प्रदेश की 13

- पश्चिम बंगाल की 19 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है।

गौरतलब है कि, भारतीय जनता पार्टी ने 22 मार्च को चौथी लिस्ट जारी की थी। तमिलनाडु और पुडुचेरी के 15 कैंडिडेट के नाम की घोषणा की थी। इसमें तमिलनाडु से 14 प्रत्याशी थे। तमिलनाडु की 39 लोकसभा सीटों के लिए पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा। पिछले चुनावों में बीजेपी को तमिलनाडु को एक भी सीट हासिल नहीं हुई थी। बीजेपी ने सबसे पहले 8 मार्च को अपनी पहली लिस्ट जारी की थी।

बीजेपी की पांचवीं लिस्ट यहां देखें ...



 



Tags:    

Similar News