LokSabha Elections 2024: रेड कारपेट पर होगा मतदाताओं का स्वागत

Hardoi News: हरदोई जनपद में लोकसभा चुनाव की तैयारी बीते कई महीनो से जारी हैं। इस बार भी लोकसभा चुनाव में ग्राम पंचायत में एक बूथ को आदर्श बूथ बनाया जाएगा।

Report :  Pulkit Sharma
Update: 2024-03-19 05:40 GMT

हरदोई जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह source: Newstrack 

Hardoi News: हरदोई में लोकसभा का चुनाव (LokSabha Election) 13 मई को संपन्न कराया जाएगा। इसको लेकर लगातार जिला प्रशासन तैयारी में जुटा हुआ है। जनपद में आचार संहिता भी लागू है। जिला प्रशासन लोकसभा चुनाव को यादगार बनाने के लिए लगातार तैयारी कर रहा है। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह लगातार जनपद में क्षत प्रतिशत मतदान कराने को लेकर जागरूकता अभियान चला रहे हैं। वहीं युवा मतदाताओं को भी मतदान के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

हरदोई जनपद में लोकसभा चुनाव की तैयारी बीते कई महीनो से जारी हैं। इस बार भी लोकसभा चुनाव में ग्राम पंचायत में एक बूथ को आदर्श बूथ बनाया जाएगा। इस आदर्श बूथ में तमाम सुख सुविधा मतदाताओं को दी जाएगी।

अन्य कई सुविधाएँ भी आदर्श बूथ में मिलेंगी

हरदोई में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की पहल के बाद भारी संख्या में महिलाओं और युवाओं को रिकॉर्ड संख्या में मतदाता सूची में जोड़ने के बाद अब उनके स्वागत की तैयारी की जा रही है। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद कि सभी 1293 ग्राम सभाओं में कम से कम एक वोट को आदर्श बूथ बनाने के निर्देश दिए गए हैं। आदर्श बूथ में मतदाताओं के लिए रेड कारपेट बिछाया जाएगा। छाँव के लिए टेंट लगाए जाएंगे। बूथों को रंग-बिरंगे गुब्बारे से सजाया जाएगा। मतदाता को जागरूक करने के लिए सेल्फी प्वाइंट भी आदर्श बूथ में बनाया जाएगा।

आदर्श बूथ में बिजली पानी रैंप शौचालय पंखे की व्यवस्था की जाएगी। आदर्श बूथ पर वेब कास्टिंग की व्यवस्था भी रहेगी। प्रत्येक ग्राम सभा में एक बूथ को आदर्श बूथ बनाने के लिए ग्राम पंचायत सचिव को बूथों को आदर्श बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कहा कि आदर्श बूथों की सूची मतदान पूर्व ले ली जाएगी। मतदान पूर्व सभी आदर्श बूथों का निरीक्षण भी कराया जाएगा।


Tags:    

Similar News