Karnataka Loksabha Election: BJP मेरे विधायकों को दे रही 50 करोड़ का ऑफर, भड़के सिद्धारमैया

Karnataka Loksabha Election 2024: कर्नाटक मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का आरोप है कि भाजपा ने कांग्रेस के विधायक को पाला बदलने के लिए 50 करोड़ रुपये की पेशकश की थी।

Written By :  Seema Pal
Update: 2024-04-13 10:10 GMT

Pic - Social Media

Karnataka Loksabha Election 2024: कर्नाटक में लोकसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच कांग्रेस ने भाजपा पर विधायकों को लुभाने का आरोप लगाया है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि चुनाव से ठीक पहले विधायकों ने अपने दल बदल लिए हों। वर्तमान में राजनीति की यह विशेषता बन चुकी है कि चुनाव की तारीख आते-आते कई विधायक अपने पाले ही बदल लेते हैं। लोकसभा चुनवा-2024 में भी यह देखने को खूब मिल रहा है। कांग्रेस, सपा और बसपा के कई विधायकों ने अपने दल बदलकर भाजपा ज्वाइन कर ली है। अब कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भाजपा पर उनके विधायकों को कांग्रेस छोड़ने के लिए प्रलोभन देने का आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का आरोप है कि भाजपा ने कांग्रेस के विधायक को पाला बदलने के लिए 50 करोड़ रुपये की पेशकश की थी।

‘मेरे विधायक को 50 करोड़ दे रही भाजपा’- सिद्धारमैया

कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार है। चुनाव से पहले भाजपा द्वारा कांग्रेस विधायक को 50 करोड़ रुपये की बड़ी राशि देने के ऑफर पर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने भाजपा पर यह आरोप लगाया है कि भाजपा चुनाव लड़कर सरकार नहीं बना पा रही तो कर्नाटक में ‘लोटस ऑपरेशन’ चला रही है। सिद्धारमैया ने कहा कि भाजपा के पास मोटी रकम है इसलिए अब पैसे के दम पर कांग्रेस के विधायकों को खरीदना चाहती है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा ने कांग्रेस के विधायक को 50 करोड़ रुपये की पेशकश की थी।

कांग्रेस को विधायकों पर भरोसा - सिद्धारमैया

कर्नाटक में सरकार गिरने को लेकर पर सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि कांग्रेस सरकार की यहां जड़े मजबूत हैं। कर्नाटक में कांग्रेस सरकार नहीं गिरेगी क्योंकी कांग्रेस के विधायक पार्टी छोड़ कर नहीं जाएंगे। सिद्धारमैया ने आरोप लगाया कि पिछले एक साल से भाजपा उनकी सरकार को तोड़ने की कोशिश कर रही है।

भाजपा ने आरोपों का किया खंडन

वहीं, मीडिया से बातचीत में भाजपा सांसद एस प्रकाश ने सीएम सिद्धारमैया के इन आरोपों को खारिज कर दिया है। भाजपा सांसद ने बताया कि सिद्धारमैया सहानुभूति की राजनीति खेल रहे हैं। जनता से भावनात्मक सहयोग पाकर चुनाव जीतना चाहते हैं। एस प्रकाश ने कहा कि उन्हें कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों पर फोकस करना चाहिए, न कि फर्जी आरोपों पर समय बर्बाद करना चाहिए। बता दें कि लोकसभा चुनाव में इस बार भाजपा कर्नाटक की 28 सीटों पर जीत दर्ज करने का एलान कर चुकी है। भाजपा कर्नाटक में तेजी से चुनाव प्रचार करने में जुटी है।

Tags:    

Similar News