Loksabha Election Result 2024: गाजीपुर लोकसभा सीट पर सपा ने दिया बीजेपी को तगड़ा झटका, अफजाल ने रचा इतिहास

Loksabha Election Result 2024: गाजीपुर लोकसभा सीट पर सपा उम्मीदवार अफजाल अंसारी ने शानदार जीत हासिल कर पांचवें ऐसे सांसदों की सूचि में शामिल हो गए हैं जो इस सीट पर तीन पर जीत दर्ज कर चुके हैं।

Written By :  Sandip Kumar Mishra
Update: 2024-06-04 12:16 GMT

Loksabha Election Result 2024 : गाजीपुर लोकसभा सीट पर सपा उम्मीदवार अफजाल अंसारी ने शानदार जीत हासिल कर अब तक के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अफजाल से भाजपा के उम्मीदवार पारस नाथ राय को 1,22,094 वोट से हराकर जीत दर्ज की है। इस चुनाव में सपा के अफजाल अंसारी को 5,23,239 और भाजपा के पारस नाथ राय को 4,01,145 वोट मिले हैं। जबकि बसपा के उम्मीदवार उमेश कुमार सिंह को 1,61,412 वोट पर संतोष करना पड़ा है। अफजाल अंसारी पांचवें ऐसे सांसद होंगे जो इस सीट पर तीसरी बार संसद में प्रतिनिधित्व करेंगे।

गाजीपुर लोकसभा सीट के पिछले चुनावी परिणाम

गाजीपुर लोकसभा सीट पर 2019 में हुए चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार रहे मनोज सिन्हा को 4,46,690 वोट मिले थे। जबकि सपा बसपा के संयुक्त उम्मीदवार रहे अफ़ज़ल अंसारी को 5,66,082 वोट मिले थे। जबकि सुभासपा को 33,877 और कांग्रेस को 19,834 वोट मिले थे। वहीं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी को 7,844 वोट मिले थे। इस चुनाव में 6,871 मतदाताओं ने नोटा का भी प्रयोग किया था। अगर लोकसभा चुनाव 2014 की बात करें तो भाजपा के मनोज सिन्हा को 3,06,929 वोट मिले थे। जबकि सपा के उम्मीदवार रहे शिवकन्या कुशवाह को 2,74,477 वोट मिले थे। वहीं बसपा को 2,41,645 और कांग्रेस को 18,908 वोट मिले थे। इसके अलावा चुनावी मैदान में उतरे धर्मपाल यादव को 59,510 और अरुण कुमार सिंह को 34,093 वोट मिले थे। इस चुनाव में 5,611 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया था।

लोकसभा चुनाव 2024 में यह रहा मुद्दा

गाजीपुर लोकसभा सीट पर महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक के अलावा माफिया मुख्तार अंसारी के मौत भी मुद्दा रहा। क्योंकि इस सीट पर अंसारी परिवार का अच्छा खासा प्रभाव देखने को मिलता है। वहीं भाजपा ने कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के खास पारस नाथ राय को उम्मीदवार बनाया था। यहां माफिया बनाम बेदाग छवि के नेता का भी अहम मुद्दा था। इस चुनाव में भाजपा के दिग्गज नेताओं ने सपा पर जमकर हमला बोला था। वहीं मनोज सिन्हा के कार्यकाल में किए गए कामों को गिनवाया था।

Tags:    

Similar News