Loksabha Election Result 2024: कन्नौज लोकसभा सीट पर अखिलेश का दबदबा बरकरार, बीजेपी को मिली करारी शिकस्त

Loksabha Election Result 2024: कन्नौज लोकसभा सीट पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा के सुब्रत पाठक पर पहले ही राउंड से बढ़त बनाए हुए थे। अखिलेश यादव अपना गढ़ बचाने में कामयाब साबित हुए हैं। पीछली लोकसभा चुनाव में डिम्पल यादव को यहां से हार मिली थी।

Written By :  Sandip Kumar Mishra
Update: 2024-06-04 13:13 GMT

Loksabha Election Result 2024 : कन्नौज लोकसभा सीट पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा के सुब्रत पाठक को 1,70,632 वोट से हराकर जीत हासिल की है। इस चुनाव में अखिलेश यादव को 6,37,390 और सुब्रत पाठक को 4,66,758 वोट मिले हैं। जबकि बसपा के इमरान बिन जाफर को 81,315 वोट से ही संतोष करना पड़ा है। यहां 33 राउंड की गिनती में पहले राउंड से ही अखिलेश यादव आगे चल रहे थे। शांतिपूर्ण मतगणना के लिए मतगणना केंद्र को 17 जोन और 44 सेक्टर में बांटा गया था। विशेष परिस्थितियों के लिए 2 सुपर जोन भी बनाए गए थे। इसके अलावा सीएपीएफ, पीएसी और क्यूआरटी को सुरक्षा की कमान सौंपी गई थी।

कन्नौज लोकसभा सीट के पीछले चुनाव परिणाम

कन्नौज लोकसभा सीट पर 2019 में हुए चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार रहे सुब्रत पाठक को 5,63,087 वोट मिले थे। जबकि सपा बसपा के संयुक्त उम्मीदवार रहीं डिम्पल यादव को 5,50,734 वोट मिले थे। शिवसेना के आनंद विक्रम सिंह को 4,922, सुनील भारती को 4,143 वोट मिले थे। इस चुनाव में 8,165 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया था। अगर लोकसभा चुनाव 2014 की बात करें तो सपा के डिम्पल यादव को 4,89,164 और भाजपा के सुब्रत पाठक को 4,69,256 वोट मिले थे। जबकि बसपा के उम्मीदवार रहे निर्मल तिवारी को 1,27,785 वोट मिले थे। इस चुनाव में 19,907 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया था।

लोकसभा चुनाव 2024 में यह रहा मुद्दा

कन्नौज लोकसभा सीट पर महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक अहम मुद्दा था। भाजपा के सांसद रहे सुब्रत पाठक ने इत्र नगरी के लिए मशहूर कन्नौज के लिए कुछ नया नहीं कर पाए। वहीं यह सपा का गढ़ होने के नाते अखिलेश यादव ने चुनावी मैदान में उतरकर यहां के माहौल को बदल दिया। सपा से नाराज लोगों को मनाने के लिए अखिलेश ने 50 लोगों की टीम बनाई थी। वहीं चुनाव के दौरान अखिलेश के मंदिर में जाने पर भाजपा ने मुद्दा बनाया जो कि नुकसान ही साबित हुआ। 

Tags:    

Similar News