Lok Sabha Election 2024: पीएम मोदी की हिमाचल के नाहन और मंडी में चुनावी जनसभा आज, निशाने पर होंगे विरोधी

Lok Sabha Election 2024: पीएम मोदी भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में हिमाचल प्रदेश के मंडी और नाहन में रैलियां कर महौल को गरमाएंगे।

Written By :  Ashish Kumar Pandey
Update: 2024-05-24 02:52 GMT

पीएम मोदी, प्रियंका गांधी , राहुल गांधी (photo: social media )

Lok Sabha Election 2024: 2024 लोकसभा चुनाव के पांच चरण पूरे हो चुके हैं। छठे और सातवें चरण के लिए चुनाव प्रचार जोरों पर है। भाजपा की ओर से पीएम मोदी ने स्वयं प्रचार की कमान संभाली है। वे लगातार हर दिन दो से तीन रैली और एक से दो रोड शो कर रहे हैं। इसी क्रम में पीएम मोदी शुक्रवार को हिमाचल के नाहन और मंडी में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। इस दौरान वे अपने सरकार के दस साल के कार्यकाल की उपलब्धियों की बखान तो करेंगे ही साथ ही कांग्रेस पर निशाना भी साधेंगे। वहीं कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 26 मई को नाहन और 29 मई को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी मंडी में चुनावी जनसभाएं करेंगी। इन दोनों चुनावी रैलियों में प्रधानमंत्री की ओर से शुक्रवार को उठाए जाने वाले मुद्दों और आरोपों पर कांग्रेस नेता पलटवार करेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की हिमाचल के जिला ऊना के अंब और धर्मशाला में 25 मई को जनसभा होनी है। वहीं राहुल गांधी 26 मई को ऊना और प्रियंका गांधी 28 मई को धर्मशाला से सटे शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के चंबी और बड़सर से भाजपा पर हल्ला बोलेंगी। वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 25 मई को शिमला संसदीय सीट के तहत रोहड़ू में चुनावी रैली करेंगे।

पीएम मोदी ने काशी में गंगा को बताया पहली प्राथमिकता, चुनाव के बाद सेहत सुधारने पर व्यापक काम करने का वादा

यहां प्रचार प्रियंका के जिम्मे

इसके अलावा हिमाचल के ऊना के दो विधानसभा उपचुनाव क्षेत्रों कुटलैहड़, गगरेट में प्रचार का जिम्मा प्रियंका गांधी के कंधों पर रहेगा। प्रियंका 27 मई को यहां रैलियां करेंगी। 27 से 30 मई तक राजधानी शिमला स्थित अपने घर से ही प्रियंका गांधी प्रदेश में प्रचार के लिए जाएंगी। प्रियंका गांधी 28 मई को चंबा और शाहपुर के चंबी, बड़सर, 29 मई को कुल्लू और मंडी तथा 30 मई को शिमला के नेरवा और सोलन में चुनावी जनसभाएं और रोड शो करेंगी।


कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष हरिकृष्ण हिमराल ने बताया कि पार्टी के सभी स्टार प्रचारक हिमाचल में 27 से 30 मई तक सभी जिलों में रैलियां करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के अलावा शशि थरूर, सचिन पायलट, राजीव शुक्ल और केसी वेणुगोपाल की चुनावी जनसभाएं होंगी।

PM Modi Rally: पीएम मोदी 22 मई को श्रावस्ती में चुनावी महारैली को करेंगे संबोधित


उधर, भाजपा की ओर से अभी तक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कैबिनेट मंत्री नितिन गडकरी की रैलियां तय नहीं की गई हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंडी में रैली प्रस्तावित है। एक-दो दिन में भाजपा के अन्य बड़े नेताओं की चुनावी जनसभाएं तय होते ही कांग्रेस भी अपने केंद्रीय नेताओं की रैलियों को इन्हीं स्थानों पर तय कर भाजपा को घेरने की तैयारी में है।


PM Modi: मेरा उत्तराधिकारी कौन? मोदी ने कर दिया ऐलान, बिहार में राहुल-तेजस्वी पर चलाए तीखे बाण

Tags:    

Similar News