Lok Sabha Election 2024: गाजियाबाद में धीरे-धीरे अपने शबाब पर पहुंच रहा चुनाव प्रचार

Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच हुए तालमेल में गाजियाबाद लोकसभा की सीट इस बार कांग्रेस के खाते में आई है।

Report :  Neeraj Pal
Update: 2024-04-14 05:50 GMT

सांकेतिक तस्वीर (सोशल मीडिया)

Lok Sabha Election 2024: राजधानी दिल्ली से सटी उत्तर प्रदेश की गाजियाबाद लोकसभा सीट पर चुनाव प्रचार अब धीरे-धीरे शबाब पर आने लगा है। लगातार दो बार से केंद्र की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी चुनाव की घोषणा से कई माह पहले ही अपने कार्यकताओं और नेताओं की मेहनत के चलते मजबूत स्थिति में दिख रही है। दूसरी ओर प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस की डॉली शर्मा की स्थिति इंडिया गठबंधन के सहारे इस बार बेहद मजबूत बनती जा रही है।

वहीं, गाजियाबाद के त्रिकोणीय मुकाबले में एक अन्य प्रमुख विपक्षी दल, बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार नंदकिशोर पुंडीर अभी क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ने में सफल दिखाई नहीं दे रहे। चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के बाद अचानक बदले हालातों ने जनरल सिंह को गाजियाबाद के लोकसभा चुनाव की तस्वीर से एकाएक गायब कर दिया।

बीजेपी ने अतुल गर्ग को उतारा है चुनावी मैदान में

भारतीय जनता पार्टी ने उनके स्थान पर शहर विधानसभा सीट से विधायक और उत्तर प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अतुल गर्ग को यहां से चुनाव मैदान में उतार दिया है। अतुल गर्ग के नाम की घोषणा होने के साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक व केशव प्रसाद मौर्य और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत भाजपा के दिग्गज नेताओं ने उनके चुनाव प्रचार की कमान संभाल ली थी। इतना ही नहीं अतुल गर्ग के समर्थन में योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गाजियाबाद में एक मेगा रोड शो भी कर चुके हैं।

इंडिया गठबंधन ने डॉली शर्मा को दिया है टिकट

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच हुए तालमेल में गाजियाबाद लोकसभा की सीट इस बार कांग्रेस के खाते में आई है। कांग्रेस पार्टी ने यहां एक बार फिर अपनी राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डॉली शर्मा को ही लोकसभा के रण में उतारा है। डॉली शर्मा को इंडिया गठबंधन में शामिल समाजवादी पार्टी, कम्युनिस्ट पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल और आम आदमी पार्टी समेत कई छोटे दलों का भी भरपूर साथ मिल रहा है। ब्राह्मण समाज से आने वाली डॉली शर्मा को उनके समाज के कई संगठनों ने समर्थन देने की घोषणा की है।

2019 में किसको कितने मिले थे वोट

गाजियाबाद लोकसभा सीट पर इस इस चुनाव में समाजवादी पार्टी के सुरेश बंसल 4,43,003 वोटो के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे। अकेले ही चुनाव मैदान में उत्तरी डॉली शर्मा को तब 1,11,944 मत प्राप्त हुए थे। बहुजन समाज पार्टी ने इस बार के चुनाव में अकेले ही उत्तरने का फैसला लिया है, जबकि डॉली शर्मा के साथ इस बार कई दल खड़े हैं। इसी के चलते डॉली शर्मा की स्थिति इस बार मजबूत दिखाई देने लगी है।

इस बार भारतीय जनता पार्टी, इंडिया गठबंधन और बहुजन समाज पार्टी के बीच त्रिकोणीय होता माना जा रहा था। परंतु बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार नंद किशोर पुंडीर की स्थिति फिलहाल उत्तनी मजबूत नजर नहीं आ रही, जितनी डॉली शर्मा की दिखाई दे रही है। साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव की बात करें तो उस समय उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी ने मिलकर चुनाव लड़ा था। 

Tags:    

Similar News