Punjab Congress Candidates List: कांग्रेस ने जारी की एक और लिस्ट, पंजाब में चार उम्मीदवारों के नामों की घोषणा

Congress Candidates List: अमरिंदर सिंह बराड़ राजा वारिंग को लुधियाना, गुरदासपुर से सुखजिंदर सिंह रंधावा, खडूर साहिब से कुलबीर सिंह को बनाया प्रत्याशी।

Written By :  Ashish Kumar Pandey
Update: 2024-04-29 08:30 GMT

Punjab Congress Candidates List  (photo: social media )

Punjab Congress Candidates List: 2024 लोकसभा सभा चुनाव के दो चरण के मतदान हो चुके हैं। आगे के चरणों के लिए भाजपा, कांग्रेस और आप ने अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। वहीं पार्टियां अपने प्रत्याशियों की भी के नामों की भी घोषणा कर रही हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने एक और लिस्ट जारी की है। जिसमें चार प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। ये सभी उम्मीदवार पंजाब से हैं। पंजाब में चार सीटों के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की नई सूची की घोषणा की है।

पार्टी ने पंजाब प्रमुख अमरिंदर सिंह बराड़ राजा वारिंग को लुधियाना से पार्टी का प्रत्याशी बनाया है। वहीं पार्टी ने गुरदासपुर से सुखजिंदर सिंह रंधावा, खडूर साहिब से कुलबीर सिंह जीरा और आनंदपुर साहिब से विजय इंदर सिंगला को भी अपना उम्मीदवार बनाया है।

Tags:    

Similar News