Lok Sabha Election 2024: पंजाब में सेंचुरी पार वोटरों की भरमार

Lok Sabha Election 2024: पंजाब में 100 से 119 वर्ष की उम्र के 5,004 मतदाता हैं और 120 वर्ष से अधिक उम्र के 205 मतदाता हैं। जानते हैं पंजाब के उम्रदराज मतदाताओं के बारे में।

Written By :  Neel Mani Lal
Update: 2024-03-22 04:13 GMT

Lok Sabha Election 2024  (photo: social media )

Lok Sabha Election 2024: और कहीं का तो नहीं पता लेकिन पंजाब में सौ साल ही नहीं बल्कि सवा सौ के करीब की उम्र वाले काफी मतदाता हैं। पंजाब में 100 से 119 वर्ष की उम्र के 5,004 मतदाता हैं और 120 वर्ष से अधिक उम्र के 205 मतदाता हैं। जानते हैं पंजाब के उम्रदराज मतदाताओं के बारे में।

- 100 से 119 वर्ष की आयु के 5,004 मतदाताओं में से 1,917 पुरुष और 2,928 महिलाएँ हैं जो 100 से 109 वर्ष की आयु वर्ग में आते हैं। इसके अलावा, 110 से 119 वर्ष की उम्र के 59 पुरुष और 100 महिलाएं हैं।

- 120 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं की बात करें तो ऐसे कुल 205 व्यक्ति हैं, जिनमें 122 पुरुष और 83 महिलाएं शामिल हैं।

- लुधियाना जिले में बुजुर्ग मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक है, जिसमें 120 वर्ष से अधिक उम्र के 77 पुरुष और 34 महिलाएं हैं, इसके बाद फिरोजपुर जिले में 24 पुरुष और 25 महिलाएं हैं।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में, 85 वर्ष और उससे अधिक उम्र के मतदाताओं को घर बैठे ही वोट डालने की सुविधा दी गई है।

पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने बताया है कि घर बैठे वोटिंग उपाय का उद्देश्य भागीदारी को सुविधाजनक बनाना है और इस उद्देश्य के लिए सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों सह उपायुक्तों को पहले ही निर्देश जारी किए जा चुके हैं।

पहली बार मतदाताओं के बारे में सीईओ ने कहा कि 1 मार्च तक पंजाब में 18-19 आयु वर्ग के 4,89,631 मतदाता हैं, जिनमें 16 ट्रांसजेंडर मतदाता भी शामिल हैं। इनमें से 2,93,100 पुरुष और 1,96,515 महिलाएं हैं।

पंजाब में कुल मिलाकर 2,12,71,246 मतदाता हैं, जिनमें 1,11,92,959 पुरुष और 1,00,77,543 महिलाएं हैं।

Tags:    

Similar News