Lok Sabha Election Result 2024: गाजीपुर से सपा के अफजाल अंसारी जीत की ओर, बनाई निर्णायक बढ़त

Lok Sabha Election Result 2024: 2019 में बसपा के टिकट पर लड़े थे चुनाव, भाजपा के मनोज सिन्हा को हराया था।

Written By :  Ashish Kumar Pandey
Update: 2024-06-04 07:45 GMT

 पारसनाथ राय , अफजाल अंसारी (photo: social media )

Lok Sabha Election Result 2024: 2024 लोकसभा चुनाव के रूझानों में यूपी में समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन शानदार प्रदर्शन करती नजर आ रही है। यहां पर इंडिया गठबंध 45 सीटों पर अपनी बढ़त बनाए हुए है। यूपी की गाजीपुर सीट पर सबकी नजरें टिकी हैं। यहां से एक बार फिर अफजाल अंसारी चुनाव मैदान में हैं, लेकिन वे इस बार सपा के साइकिल पर सवार हैं। सपा से चुनाव लड़ रहे अफजाल अंसारी यहां बीजेपी के पारसनाथ राय से आगे चल रहे हैं। अफजाल अंसारी 30 हजार वोटों से आगे हैं। बसपा से डा. उमेश कुमार सिंह मैदान में हैं।

2019 के लोकसभा चुनाव में अफजाल अंसारी बसपा के टिकट पर चुनाव लड़े थे और बीजेपी के मनोज सिन्हा को हरा कर संसद पहुंचे थे। इस बार वे समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।

मुख्तार फैक्टर भी है निर्णायक-

अफजाल अंसारी मुख्तार अंसारी के बड़े भाई हैं। मुख्तार अंसारी की बांदा जेल में मौत हो गई थी। गाजीपुर अंसारी बंधुओं का गढ़ रहा है। इस बार के चुनाव में मुख्तार अंसारी की मौत से अफजाल अंसारी के पक्ष में सहानुभूति लहर भी दिख रही है। अफजाल अंसारी का यहां से जीतना तय माना जा रहा है।


गाजीपुर सीट का इतिहास

-1952 से 1962 तक गाजीपुर लोकसभा सीट इंडियन नेशनल कांग्रेस के कब्जे में रही।

-1952 से 1957 तक हर प्रसाद सिंह व 1962 तक विश्वनाथ गहमरी जैसे राजनीतिक धुरंधर यहां जीते थे।

-1967 से 1971 तक यह सीट सरजू पांडेय के हाथ में रही।

-1977 में गौरीशंकर राय यहां से चुनाव जीत कर सासंद बने।

-1980 में यह सीट एक बार फिर से कांग्रेस की झोली में चली गई और 1980 व 1984 में इंडियन नेशनल कांग्रेस से जैनुल बसर यहां से लगातार दो बार सांसद चुने गए।

-1989 में जगदीश कुशवाहा ने निर्दलीय यहां से चुनाव जीता था।

-1991 में एक बार फिर कम्युनिष्ट पार्टी से विश्वनाथ शास्त्री सांसद चुने गए। -1996 में इस सीट पर पहली बार भाजपा के मनोज सिन्हा ने कमल खिलाया, जिन्होंने 1999 व 2014 में लोकसभा का चुनाव जीता था।

Tags:    

Similar News