'यह मत समझिए मैं रायबरेली से चुनाव लड़ रहा हूं...अमेठी का था, हूं और...', राहुल बोले- मोदी फिर लिख रहे 'संविधान'

Rahul Gandhi in Amethi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने शुक्रवार को अमेठी में इंडिया गठबंधन के तहत यहां से कांग्रेस के उम्मीदवार केएल शर्मा के चुनाव प्रचार में भाग लेते हुए दोनों नेताओं ने एक संयुक्त सार्वजनिक रैली में भाग लिया।

Report :  Viren Singh
Update: 2024-05-17 11:36 GMT

Rahul Gandhi in Amethi (सोशल मीडिया) 

Rahul Gandhi in Amethi: कांग्रेस नेता एवं रायबरेली लोकसभा से उम्मीदवार राहुल गांधी भले ही अमेठी छोड़ अपनी मां सोनिया गांधी की सीट से ताल ठोकते हुए नजर आ हों, लेकिन वह अपना जुड़वा अमेठी से नहीं भूल रहे हैं। राहुल गांधी ने अमेठी वासियों के बीच मौजूद होकर कहा कि आप यह मत सोचिए कि मैं रायबरेली से चुनाव लड़ रहा हूं...मैं अमेठी का था, हूं और रहूंगा।

अमेठी ने मुझे सिखाया राजनीति

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने शुक्रवार को अमेठी में इंडिया गठबंधन के तहत यहां से कांग्रेस के उम्मीदवार केएल शर्मा के चुनाव प्रचार में भाग लेते हुए दोनों नेताओं ने एक संयुक्त सार्वजनिक रैली में भाग लिया। रैली को संबोधित कर राहुल गांधी ने कहा कि ''मैं 42 साल पहले अपने पिता (राजीव गांधी) के साथ पहली बार अमेठी आया था। मैंने राजनीति के बारे में जो कुछ भी सीखा है, वह मुझे अमेठी की जनता ने सिखाया है। उस समय न तो सड़कें थीं और न ही विकास और मैंने यहां के लोगों और मेरे पिता के बीच प्यार का रिश्ता देखा है। इसलिए आप यह मत सोचिए कि मैं रायबरेली से चुनाव लड़ रहा हूं। मैं अमेठी का था, हूं और महेशा रहूंगा।

मोदी फिर से संविधान लिखने का कर रहे प्रयास

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर वार करते हुए कहा कि मोदी जी संविधान को "फिर से लिखने" का प्रयास कर रहे हैं। इस बार का लोकसभा चुनाव काफी विशेष है। पहली बार, एक राजनीतिक दल और उसके नेता स्पष्ट रूप से कह रहे हैं कि वे संविधान को फिर से लिखेंगे और इसे फेंक देंगे। यह गांधीजी, अंबेडकरजी, जवाहरलाल नेहरू और देश के प्रत्येक नागरिक की विरासत है। राहुल के हाथ में संविधान की छोटी से किताब थी। इस किताब को दिखाते हुए पूछा कि क्या क्या आप इसे (संविधान को) मिटने देंगे? क्या दुनिया में कोई ताकत है जो इसे मिटा सकती है? पहली चीज़ जो हमें करनी है वह है संविधान की रक्षा करना। क्योंकि यह आपकी आवाज़ है और आपका भविष्य है।

संविधान से हमे सब कुछ दिया

कांग्रेस नेता ने कहा कि देश में गरीबों को अब तक जो भी दिया गया है, चाहे वह ज़मीन का अधिकार हो, किसानों को सहायता या फिर हरित क्रांति। यह सब इस किताब से हासिल हुआ है। अगर देश से संविधान खत्म हो गया तो तो कोई सार्वजनिक क्षेत्र नहीं होगा, कोई नौकरियां नहीं होंगी, आरक्षण खत्म हो खत्म हो जायेगा और आपके सारे अधिकार छीन लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भारत में 22-25 अमीर लोग बचे होंगे जिनके अधिकार इसके (संविधान) के बिना सुरक्षित हो जाएंगे। किसानों, मजदूरों, युवाओं, माताओं और बहनों के अधिकार छीन लिए जाएंगे।

Tags:    

Similar News