Swami Prasad Maurya News: बड़ी खबर स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर, इस पार्टी से लड़ सकते हैं चुनाव

Swami Prasad Maurya News: 2022 का विधानसभा चुनाव उन्होंने कुशीनगर के फाजीलनगर से सपा के टिकट पर लड़ा था लेकिन उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा था।

Update: 2024-03-17 10:54 GMT

स्वामी प्रसाद मौर्य को कांग्रेस लड़ाइगी लोकसभा चुनाव, पूर्वांचल के इस सीट से भाजपा को देंगे टक्कर: Photo- Social Media

Swami Prasad Maurya: पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य को कांग्रेस लोकसभा का चुनाव लड़ाएगी। सूत्रों की मानें तो स्वामी प्रसाद को पूर्वांचल के कुशीनगर लोकसभा सीट से कांग्रेस अपना उम्मीदवार बना सकती है। स्वामी प्रसाद मौर्य कुशीनगर से बसपा और भाजपा के टिकट पर विधायक रह चुके हैं। 2022 का विधानसभा चुनाव उन्होंने कुशीनगर के फाजीलनगर से सपा के टिकट पर लड़ा था लेकिन उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा था।

हाल ही में सपा छोड़ने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य के राजनीतिक भविष्य को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा है। लेकिन अब कहा जा रहा है कि मौर्य कांग्रेस के टिकट पर कुशीनगर से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। लेकिन अभी इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है।

चुनाव पहले सपा में हो गए थे शामिल-

2022 के यूपी विधानसभा चुनाव से पहले स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा छोड़ कर सपा ज्वाइन कर लिया था। सपा के टिकट पर वे विधानसभा का चुनाव कुशीनगर के फाजीलनगर विधानसभा सीट से लड़े थे, लेकिन उन्हें यहा भाजपा से हार का सामना करना पड़ा था। चुनाव हारने के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उन्हें उत्तर प्रदेश विधान परिषद में भेजा।

स्वामी प्रसाद मौर्य सपा में रहते हुए लगातार हिन्दू धर्म के देवी-देवताओं को लेकर टिप्पणी करते रहे। इसको लेकर जहां भाजपा हमलावर थी तो वहीं सपा में भी उनके खिलाफ नेता और कार्यकर्ता होते गए। वहीं राज्यसभा के लिए सपा ने तीन उम्मीदवारों की घोषणा की तो उसके बाद स्वामी प्रसाद मौर्य पार्टी से नाराज हो गए और पार्टी के महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया उसके बाद उन्होंने एमएलसी पद से भी त्यागपत्र दे दिया और सपा भी छोड़ दिया। अब उनके कांग्रेस से लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा जोरों पर है।

Tags:    

Similar News