Lok Sabha Election: सपा का दिवंगत अपराधियों के नाम पर वोट मांगना, दयनीयता का परिचय, बोले महेंद्र नाथ पांडेय

Lok Sabha Election: केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए भाजपा की सरकार को पुनः बनाना होगा, जिससे कि विकास के साथ-साथ देश विश्व गुरु बनकर अपनी पुरानी संस्कृति, संस्कार, सभ्यता के साथ-साथ विश्व में उच्चता के शिखर पर पहुंच सके।

Report :  Ashvini Mishra
Update: 2024-05-02 02:38 GMT

केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय (Pic: Newstrack)

Lok Sabha Election: केंद्रीय मंत्री व भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर महेंद्र पांडेय ने बुधवार देर रात में सकलडीहा विधानसभा में चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान लगातार विपक्षियों द्वारा टिकट बदलने व चुनाव लड़ने न लड़ने के मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री ने तीखा हमला किया। उन्होंने अखिलेश यादव पर तंज करते हुए कहा कि यह पारिवारिक पार्टी है अब तक के लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण तक प्रत्याशियों के नाम में 14 बार परिवर्तन कर चुके हैं। समाजवादी पार्टी के द्वारा दिवंगत अपराधियों के नाम पर वोट मांगे जा रहे हैं। यह समाजवादी पार्टी की दयनीयता का परिचय है।

केंद्रीय मंत्री ने राहुल-प्रियंका पर किया कटाक्ष

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी गुंडों और अपराधियों की पार्टी रही है। लेकिन, अब दिवंगत अपराधियों के नाम पर वोट मांगना इसे असहजता कहा जाएगा। वहीं, राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के अमेठी रायबरेली से चुनाव लड़ने को लेकर हां ना कि स्थिति पर कटाक्ष करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जब अपने प्रत्याशियों के नाम का निर्णय नहीं ले पा रही है, तो इतने बड़े देश का विकास को कैसे कर पाएगी।


 केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि पाकिस्तान के मंत्री भी भारत के विकास की चर्चा करते हैं। वह कह रहे हैं कि पाकिस्तान आज आटे के लिए लड़ाई लड़ रहा है और अपनी व्यवस्था को बनाने के लिए दर दर की भीख मांग रहा है। वहीं, भारत कुशल नेतृत्व के कारण अपना परचम पूरे विश्व में लहराते हुए व्यवस्थाओं में दखल दे रहा है। भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए भाजपा की सरकार को पुनः बनाना होगा, जिससे कि विकास के साथ-साथ देश विश्व गुरु बनकर अपनी पुरानी संस्कृति, संस्कार, सभ्यता के साथ-साथ विश्व में उच्चता के शिखर पर पहुंच सके। इस दौरान देर रात्रि होने के बाद भी लोगों का हुजूम जुटा रहा और लोग केंद्रीय मंत्री के समर्थन में जमकर नारे भी लगाए।

ये लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर लोकसभा संयोजक व पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा, ब्लॉक प्रमुख सकलडीहा अवधेश सिंह, ब्लाक प्रमुख धानापुर अजय सिंह, ब्लाक प्रमुख चहनिया अरुण जायसवाल, सकलडीहा विधानसभा के दो बार भाजपा प्रत्याशी रहे सूर्यमुनि तिवारी, भाजपा नेता शिव शंकर पटेल, सकलडीहा विधानसभा के संयोजक डॉक्टर पीयूष यादव, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष राणा सिंह, ग्राम प्रधान सकलडीहा मंजू वर्मा सहित अन्य लोगों उपस्थित रहे।  

Tags:    

Similar News