Elections 2024: सरकार अपनी उपलब्धियों की होर्डिंग लगवाए, महंगाई पर अखिलेश बोले- बैंड बाजा से साथ विदा होगी BJP

UP Lok Sabha Elections 2024: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंगलवार को मीडिया बात करते हुए कहा कि जब सामने लोकसभा चुनाव है तो सरकार को यह बताना चाहिए कि उसकी उपलब्धियों क्या हैं? उसको जगहों जगहों पर उपलब्धियों के बड़ी बड़ी होर्डिंग लगवानी चाहिए

Report :  Viren Singh
Update: 2024-04-16 09:23 GMT

UP Lok Sabha Elections 2024 (सोशल मीडिया) 

UP Lok Sabha Elections 2024: मैनपुरी से समाजवादी पार्टी उम्मीदवार एवं सांसद डिंपल यादव के नामांकन में शामिल होने से पहले सपा के राष्ट्रीय अध्य्क्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राज्य व केंद्र में भाजपा की सरकार को कई मुद्दों को लेकर कड़ा हमला बोला। अखिलेश यादव ने कहा कि जिस प्रकार से देश में महंगाई चरम पर है और प्रदेश में युवाओं को रोजगार नहीं मिला है। इससे एक बात तो साफ है कि इस बार यूपी में भाजपा की जनता बैंड बाजे के साथ विदाई करने जा रही है।

क्यों गायब है होर्डिंग से उम्मीदवारों का चहेरा?

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंगलवार को मीडिया बात करते हुए कहा कि जब सामने लोकसभा चुनाव है तो सरकार को यह बताना चाहिए कि उसकी उपलब्धियों क्या हैं? उसको जगहों जगहों पर उपलब्धियों के बड़ी बड़ी होर्डिंग लगवानी चाहिए, ताकि लोगों को पता तो चल सकते 10 सालों में केंद्र की मोदी और 7 सालों में यूपी की योगी सरकार ने काम क्या किये हैं? बल्कि देखने को यह है कि जो भाजपा के उम्मीदवारों का होर्डिंग से चेहरा गायब हैं। आज चेहरा गायब है। कल जो और चहेरे हैं, वो भी गायब होंगे।

जनता महंगाई से त्रस्त

उन्होंने कहा कि भाजपा कई वादें किये थे, जिसमें किसानों की आय दोगुनी, रोजगार, बैंकों को मुनाफे और किसानों को राहत देने के लिए ब्याज इत्यादि वादें शामिल हैं, वो आज पूरे नहीं किये गए हैं। आज जनता महंगाई से त्रस्त है। यूपी की जतना इस बार के चुनाव में भाजपा की विदाई बैंड बाजे के साथ करने जा रही है।

इलेक्टोरल बॉन्ड से बढ़ी महंगाई

इलेक्टोरल बॉन्ड के मुद्दे पर अखिलेश यादव ने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड में हम लोगों ने देखा है कैसे लोगों को डरा धमका के चंदा वसूला गया। उसका परिणाम यह हुआ है कि भ्रष्टाचार तो बढ़ा ही, साथ ही महंगाई भी बढ़ी है। जिन लोगों को भाजपा को मुनाफे के तौर पर हजारों करोड़ों का चंदा किया है, जाहिर है उन्होंने तगड़ा मुनाफा कमाया होगा। यह किसी के सिर पर गया, जनता के सिर पर गया है। उन्होंने कहा कि इटावा, मैनपुरी, एटा कन्नौज में लाल कार्ड बनाने की मशीन आएगी। हो सकता है कि बाद में इसमें चुनाव आयोग संज्ञान भी ले, जो वोटर लिस्ट छपेगी वो अधिकारियों को अलग मिलेगी और राजनीतिक पार्टियों को अलग दी जाएगी। बाद जब पार्टी के लोग वोट डालने जाएंगे तो उनके वोट कटे मिलेंगे।

PAD ही NAD को हराएगा

उन्होंने कहा कि सरकार अपने अनुभवी अधिकारियों को जगहों जगहों पर फिट कर दिया है। इन लोगों को वोट लुटने का अनुभव है। पीडीए के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यह एक लंबी लड़ाई है। PDA ही NDA को हराएगा। युवाओं से रोजगार के साधने छीने जा रहे हैं। अग्निवरी जैसी नौकारी लगाई जा रही है और सूबे में पेपर लीक हो रहे हैं। इसका जवाब सरकार क्या है? इसलिए भाजपा कार्यकर्ताओं के चहेरे मुरझाए हुए हैं। जब सब कुछ दिल्ली वालों के भरोसे है तो जनता का दुख दर्द कौन सुनेगा। वोट दिल्ली के नाम पर लिया जाएगा तो सांसद का क्या? सांसदों ने अपने कामकाज की होर्डिंग क्यों नहीं लगवाई है?

Tags:    

Similar News