UP Lok Sabha Election: ‘कांग्रेस के जीतने से पाकिस्तान होता खुश, अपने रास्ते से...’, राहुल के सीट बदलने पर CM योगी का तंज

UP Lok Sabha Elections: कांग्रेस पर शब्दों का तंज सकते हुए योगी ने कहा कि आजादी के बाद से कांग्रेस पार्टी अपने रास्ते से भटक गई है।

Report :  Viren Singh
Update: 2024-05-03 06:13 GMT

UP Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस ने शुक्रवार सुबह लोकसभा चुनाव के लिए रायबरेली और अमेठी से अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी। पार्टी ने सोनिया गांधी के बाद खाली हुई रायबरेली सीट से राहुल गांधी को मैदान में उतारा है, जबकि अमेठी से पार्टी ने अपने सबसे करीबी केएल शर्मा को प्रत्याशी बनाया है। पहले रायबरेली से प्रियंका गांधी और अमेठी से राहुल गांधी की चुनाव लड़ने की संभावना थी, मगर प्रियंका के मना करने के बाद राहुल को अमेठी हटाकर रायबरेली से प्रत्याशी बना गया है। कांग्रेस द्वारा प्रत्याशी बदलने पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तंज मारा है। कांग्रेस पर शब्दों का तंज सकते हुए योगी ने कहा कि आजादी के बाद से कांग्रेस पार्टी अपने रास्ते से भटक गई है।

देश का माहौल खराब कर रहे देश विरोधी लोग

सीएम योगी शुक्रवार को लखनऊ में अपने आवास पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि देश के दुश्मन लोकसभा चुनाव के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में बने माहौल को खराब करने में लगे हुए हैं। इन चीजों को देश के लिए लोगों को समझना चाहिए कि कैसे इस चुनाव में पाकिस्तान राहुल गांधी का समर्थन करने में लगा हुआ है। इससे यह बात साफ हो जाती है कि कांग्रेस का हाथ देश के दुश्मनों के साथ है। आज पाकिस्तान का पूर्व मंत्री राहुल गांधी का समर्थन कर रहा है, वह पुलवामा हमला का भी समर्थन किया था।

कांग्रेस चुनाव जीतती तो पाकिस्तान खुश होता

उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव जीतते हैं तो देश में दिवाली मनती है। कांग्रेस जब चुनाव जीतती है तो पाकिस्तान प्रफुल्लित होता है। देश की जनता को इसके पीछे की मंशा को समझने की जरूरत है, कैसे देश को तोड़ने के लिए विरोधी तकातें पीछे लगी हुई हैं। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के बाद से कांग्रेस अपने मार्ग के भटक गई है। पहले अपने स्वार्थ के लिए कांग्रेस ने देश का विभाजन किया है। फिर उसने देश में तुष्टीकरण की नीतियां अपनाई, जिससे देश में अलगाववाद और उग्रवाद अपने चरम पर पहुंच गया। कांग्रेस सरकार की भ्रष्ट नीतियों के कारण देश में नक्सलवाद भी बढ़ा, लेकिन बीते 10 सालों में मोदी सरकार ने जिस प्रकार से काम किया, उससे देश के अंदर आंतकवाद, नक्सलवाद और उग्रवाद नियंत्रित किया गया है।

देश के लोग कांग्रेस को देंगे करारा जवाब

योगी ने कहा कि भाजपा सरकार ने सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायेदान पर खड़े हुए व्यक्ति तक पहुंच रही है, इससे आम जनमानस का रुझान इन सभी बातों को लेकर मोदी के समर्थन है। मुझे विश्वास है कि देश की जनता कांग्रेस के विभानजकारी नीतियों के देखते हुए इंडिया गठबंधन को इस बारे लोकसभा चुनाव में करारा जवाब देगी और मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार एक मजबूत सरकार बनाएगी।


Tags:    

Similar News