Rahul Gandhi Nomination: राहुल गांधी ने रायबरेली सीट से किया नामांकन, सोनिया-प्रियंका रहीं साथ, रोड शो में उमड़ा हुजूम

Rahul Gandhi Nomination: कांग्रेस के प्रत्याशी रायबरेली और अमेठी में आज ही अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान कांग्रेस पार्टी ने अमेठी और रायबरेली में रोड शो किया और भाजपा को अपनी शक्ति का एहसास कराया।

Report :  Narendra Singh
Written By :  Viren Singh
Update: 2024-05-03 08:30 GMT

Rahul Gandhi Nomination (Newstrack)

Rahul Gandhi Nomination: आखिरकार काफी दिनों से जारी उठा पटक के बाद कांग्रेस ने नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन यानी शुक्रवार को रायबरेली और अमेठी लोकसभा सीट के लिए अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी। पार्टी ने रायबरेली से वायनाड के सांसद और वहां के उम्मीदवार राहुल गांधी को उतारा है, जबकि अमेठी से केएल शर्मा को मैदान में उतारा गया है। इससे पहले चर्चाएं थी कि राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ेंगे, मगर ऐन वक्त पर कांग्रेस उनकी सीट बदलते हुए रायबरेली सीट कर दी। शुक्रवार ही इन सीटों पर लोकसभा चुनाव के नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है।

कांग्रेस के उम्मीदवार में सबसे पहले नामांकन अमेठी से केएल शर्मा ने किया। इस दौरान उन्होंने रोड शो भी निकाला, उनके रोड शो में प्रियंका गांधी मौजूद रहीं। प्रियंका ने लोगों को संबोधित भी किया है। फिर प्रियंका गांधी के नामांकन कार्यक्रम में शामिल हुईं। दोपहर दो बजे के करीब राहुल गांधी ने रायबरेली में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं, भाजपा उम्मीदवार दिनेश प्रपात सिंह ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया। 

पहले शक्ति प्रदर्शन फिर राहुल ने किया नामांकन 

नामांकन दाखिल करने के लिए राहुल गांधी सपरिवार के साथ सुबह दिल्ली से रायबरेली के लिए रवाना हुए। राहुल गांधी के साथ सोनिया गांधी, उनकी बहन प्रियंका गांधी और पार्टी के वरिष्ठ मौजूद रहे। प्राइवेट प्लेन से राहुल गांधी सबसे पहले अमेठी पहुंचे। उसके बाद कार से उनका काफिला रायबरेली के लिए निकाल। यहां पर राहुल गांधी ने सबसे पहले अपने चुनावी कार्यालय में हवन पूजन किया। इसके बाद नामांकन जुलूस निकालते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और नामांकन दाखिल किया। राहुल ने नामांकन जुलूस निकालकर भाजपा को अपनी शक्ति का एहसास कराया। राहुल के जुलूस में कार्यकर्ताओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। जुलूस के दौरान शामिल लोग राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाते रहे। नामांकन जुलूस खत्म होते ही राहुल गांधी ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया। 

रायबरेली में राहुल का मुकाबला यूपी सरकार के मंत्री से 

रायबरेली में कांग्रेस के राहुल गांधी का मुकाबला भाजपा के उम्मीदवार एवं प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह से होगा। भाजपा ने गुरुवार शाम को रायबरेली सीट के लिए दिनेश प्रताप सिंह के नाम की घोषणा की थी। 2019 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा ने रायबरेली से दिनेश प्रताप सिंह को उम्मीदवार बनाया था, तब उन्हें कांग्रेस की सोनिया गांधी से 1 लाख से अधिक वोटों से हार का सामना करना पड़ा था। इस बार सोनिया गांधी रायबरेली से चुनाव नहीं लड़ रही हैं, वह राजस्थान से राज्यसभा सदस्य चुनी गई हैं, इसलिए उनके जाने के बाद खाली हुई परंपरागत सीट से कांग्रेस ने राहुल गांधी को उम्मीदवार बनाया है। दिनेश प्रताप सिंह का इस बार मुकाबला सोनिया गांधी के पुत्र राहुल गांधी से है। ऐसे समय दिनेश प्रताप सिंह कांग्रेस के बेहद करीबी माने जाते थे। वह कांग्रेस एमएलसी भी बनने थे। वह गांधी के परिवार के बेहद करीबी थी, इसलिए रायबरेली में कांग्रेस का हर काम दिनेश प्रताप सिंह देखते थे, लेकिन 2018 में दिनेश प्रताप कांग्रेस का दामन छोड़ दिया था और वह भाजपा में शामिल हो गए। इस वक्त वह भाजपा से एमएलसी हैं और योगी सरकार में मंत्री हैं।

पहली बार फिरोज गांधी थे मैदान में 

रायबरेली और अमेठी हमेशा से गांधी परिवार की परंपरागत सीट रही है। लेकिन अमेठी में साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा में कांग्रेस से अमेठी सीट छीन ली थी, जबकि रायबरेली में कांग्रेस ने अपना जलवा बरकरार रखा। रायबरेली में कांग्रेस से सबसे पहले साल 1952  और 1958  में फिरोज गांधी ने  चुनाव लड़ते हुए जीत हासिल की थी। फिरोज गांधी के निधन के बाद 1967 में इंदिरा गांधी ने इस जिले को अपना सियासी रण बनाया। उनके बाद 2004 में उनकी बहू सोनिया गांधी यहां से चुनाव लड़ने आईं और लगातार 2019 तक चुनाव जीते हुए संसद भवन पहुंचीं। सोनिया ने रायबरेली से पांच बार लोकसभा चुनाव जीता। अब सोनिया गांधी के बेटे राहुल गांधी इस विरासत को संभालने जा रहे हैं। यहां आखिरी बार भाजपा ने 1998 में जीत दर्ज की थी, तब अशोक सिंह प्रत्याशी बनाए गए थे।

सतीश शर्मा ने रोका भाजपा की जीत का रथ 

हालांकि भाजपा की जीत का रथ 1999 में गांधी परिवार के सहयोगी सतीश शर्मा ने रोका। 1999 के लोकसभा चुनाव में सतीश शर्मा रायबरेली से कांग्रेस से सांसद चुने गए। इसके बाद पांच साल बाद 2204 में रायबरेली से गांधी परिवार की बहू सोनिया गांधी ने इस सीट की कमान संभाली और उसके बाद से लगातार 2019 लोकसभा चुनाव जीती आईं, लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में सोनिया रायबरेली से चुनाव न लड़ने का फैसला लिया। वह राजस्थान से राज्यसभा पहुंचीं। इस बार सोनिया की जगह राहुल गांधी मैदान में हैं। अब देखना यह होगा कि क्या राहुल गांधी भी सोनिया गांधी की तरह अपनी जीत बरकरार रख पाते हैं? 

स्मृति ईरानी के सामने kL शर्मा

अमेठी से कांग्रेस ने 2024 के लोकसभा चुनाव में अपने करीबी केएल शर्मा उम्मीदवार बनाया है। केएल वर्मा का यहां पर मुकाबला भाजपा की उम्मीदवार एवं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से है। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में स्मृति ईरानी से राहुल गांधी को हरा का सामना करना पड़ा था। हालांकि 2014 के चुनाव में ईरानी को राहुल से हारना का सामना करना पड़ा था। ईरानी का यह पहला लोकसभा चुनाव था। 

नामांकन का आज आखिरी दिन 

कांग्रेस उम्मीदवार ने रायबरेली और अमेठी में से अमेठी में अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। नामांकन दाखिल करने के के लिए राहुल गांधी दिल्ली से रायबरेली के लिए रवाना हो गए। सबसे पहले वह अमेठी आए, फिर यहां से रायबरेली के लिए पहुंच और दोपहर दो बजे करीब राहुल गांधी ने अपना नामांकन पत्र दाखिला किया। राहुल गांधी के नामांकन कार्यक्रम में सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी के अलावा कांग्रेस के कई दिग्गज नेता और तेलंगाना के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए। वहीं, केएल शर्मा ने प्रिंयका गांधी की मौजूदगी में अमेठी से अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिय है। बता दें कि पांचवें चरण के लिए चुनाव के नामांकन पत्र दाखिल करने का शुक्रवार, 03 मई को आखिरी दिन है। 

Live Updates
2024-05-03 09:12 GMT

Rahul Gandhi Nomination Live: रायबरेली लोकसभा सीट से राहुल गांधी ने शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया। इस दौरान राहुल के साथ सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और तेलंगाना सीएम रेवन्त रेड्डी मौजूद रहे है। नामांकन दाखिल करते समय जिलाधिकारी ऑफिस में राहुल के साथ उनकी मां सोनिया गांधी और बहन प्रियंका गांधी मौजूद रहीं। नामांकन से पहले कांग्रेस ने रायबरेली में रोड शो किया। रोड शो में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। पूरे जुसूल में दौरान भीषण गर्मी के बीच भी कार्यकर्ताओं का उत्साह अपने चरम पर था और कांग्रेस जिंदाबाद, राहुल, सोनिया जिंदाबाद, बहन प्रियंका जिंदाबाद के नारे लगते रहे।

2024-05-03 07:37 GMT

Rahul Gandhi Nomination Live: रायबरेली: राहुल गांधी सोनिया गांधी प्रियंका गांधी के साथ भुएमऊ से केंद्रीय कार्यालय के लिए शहर के एक गेस्ट हाउस निलक चुके हैं। राहुल यहां पर पार्टी कार्यालय के लिए हवन पूजन करेंगे। उसके बाद रोड रोड निकालते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। राहुल के साथ पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, तेलंगाना सीएम रेवन्त रेड्डी, अशोक गहलोत सहित कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता मौजूद हैं।

रिपोर्ट: नरेंद्र सिंह 

2024-05-03 07:30 GMT

Kishori Lal Sharma Nomination Live: अमेठी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा ने शुक्रवार दोपहर नामांकन दाखिल कर दिया। नामांकन के पहले कांग्रेस कार्यालय से रोड शो निकालते हुए वह कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। उनके रोड शो में प्रिंयका गांधी मौजूद रही हैं। प्रिंयका गांधी ने रोड शो के बीच एक छोटी सी जनसभा को भी संबोधित किया और कहा कि यह चुनाव भ्रष्टचार के खिलाफ है।

2024-05-03 07:20 GMT

Rahul Gandhi Nomination Live: रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी और अमेठी से किशोरी लाल शर्मा की उम्मीदवारी पर कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि वे (किशोरी लाल शर्मा) अमेठी में एक-एक घर, एक-एक कार्यकर्ता और एक-एक परिवार को जानते हैं। परंपरागत रूप से रायबरेली से परिवार के वरिष्ठ सदस्य को चुनाव लड़ाया जाता है। इस समय कांग्रेस में हमारे कोई सर्वोच्च नेता हैं तो वो राहुल गांधी हैं। इसलिए वे अमेठी से यहां आ गए।। 

2024-05-03 07:19 GMT

Rahul Gandhi Nomination Live: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे रायबरेली गेस्ट हाउस पहुंचे। राहुल गांधी रायबरेली लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

2024-05-03 07:15 GMT

Rahul Gandhi Nomination Live: रायबरेली से भाजपा उम्मीदवार एवं योगी के सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह सुपर मार्केट से जिला अस्पताल, चौराहे, डिग्री कॉलेज चौराहा होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए जुसूल लेकर निकले हैं। दिनेश प्रताप सिंह के नामांकन जुलूस  में  डिप्टी सीएम बृजेश पाठक प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला और अमरपाल मौर्य सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद हैं। 

रिपोर्ट: नरेंद्र सिंह

2024-05-03 06:23 GMT

Rahul Gandhi Nomination Live: अमेठी के फुरसतगंज एयरपोर्ट से राहुल गांधी का काफिला रायबरेली के लिए कुछ देर पहले रवाना हो चुका है। उनका काफिला रायबरेली पहुंच गया है। रायबरेली पहुंचे ही राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी सहित कई पार्टी के वरिष्ठ नेता केंद्रीय कार्यालय में हवन पूजन करेंगे। उसके बाद राहुल रोड शो करते हुए 12.30 बजे नामांकन दाखिल करेंगे। राहुल गांधी के लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर कांग्रेसियों के साथ-साथ पूरे जिले में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

रिपोर्ट: नरेंद्र सिंह, न्यूजट्रैक 

2024-05-03 05:39 GMT

Rahul Gandhi Nomination Live: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी अमेठी के फुरसतगंज हवाई अड्डे से रवाना हुए हैं। राहुल गांधी कुछ ही देर में रायबरेली लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगें।

2024-05-03 05:35 GMT

Rahul Gandhi Nomination Live: रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी के चुनाव लड़ने पर यूपी कांग्रेस प्रमुख अजय राय ने कहा, 'हम लोगों की बहुप्रतीक्षित मांग थी और हम चाहते थे कि हम सबके नेता राहुल गांधी उत्तर प्रदेश से चुनाव लड़ें। पार्टी के कार्यकर्ताओं को और अमेठी-रायबरेली के गांव को वे (राहुल गांधी) जानते हैं। रायबरेली एक परंपरागत सीट है जहां हमेशा विकास का कार्य हुआ है, अमेठी में भी वही हाल है।  मैं राहुल गांधी को जीत की अग्रिम शुभकामनाएं देता हूं। इसका जबरदस्त असर आने वाले पांचों चरणों के चुनाव पर पड़ने वाला है।'

2024-05-03 05:26 GMT

Rahul Gandhi Nomination Live: कांग्रेस सासंद राहुल गांधी, राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा, कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल, राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत अमेठी के फुरसतगंज हवाईअड्डे पर पहुंचे चुके हैं। शायद यहां से राहुल गांधी बाई रोड रायबरेली की ओर रवाना होंगे। 



Tags:    

Similar News