Akhilesh Yadav: 14 में आए थे 24 में बैंड बाजा के साथ विदा हो जाएंगे, चुनावी सभाओं में BJP पर जमकर बरसे अखिलेश

UP Lok Sabha Elections 2024: सोमवार को अखिलेश यादव ने यूपी के एटा, हाथरस और आगरा जिले में चुनावी रैली को संबोधित किया और विभि्न्न मुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरा।

Report :  Sunil Mishra
Written By :  Viren Singh
Update: 2024-04-29 11:20 GMT

सपा चीफ अखिलेश यादव आगरा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए (सोशल मीडिया)

UP Lok Sabha Elections 2024: यूपी में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को सूबे की तीन जगहों पर अपने उम्मदीवारों के समर्थन में चुनावी रैलियों को संबोधित किया और यूपी में की जनता से आशीर्वाद मांगा। सोमवार को अखिलेश यादव सबसे पहले यूपी के एटा जिले पहुंचे और यहां पर रैली को संबोधित करते हुए जमकर योगी सरकार और केंद्र सरकार पर हमला बोला। उसके बाद हाथरस और आगरा जिले में भी चुनावी रैली को संबोधित किया, यहां पर उन्होंने भाजपा सरकार को कई मुद्दों पर घेरा।

1 लाख किसानों हत्या की, युवाओं के भविष्य के खिलवाड़ हुआ

एटा के रामलीला मैदा में सपा के उम्मीदवार देवेश शाक्य के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि यह लोकसभा चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग (भाजपा) संविधान को खत्म करना चाहते हैं, संविधान के भक्षक हैं। हम लोग रक्षा करना चाहते हैं। प्रदेश की योगी और केंद्र की मोदी सरकार ने एटा और प्रदेश के लोगों को बहुत धोखा दिया है। उन्होंने कहा कि इस बार हम लोगों ने तय कर लिया है कि भाजपा वालों की बैंड बाजे से विदाई करेंगे। भाजपा के लोग 14 में आए थे और 24 में चले जाएंगे। अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी का हर वादा झूठा निकला है। रैली में उन्होंने लोगों के पूछा कि क्या आपकी आय दोगुनी हुई, लोगों ने कहा नहीं। उन्होंने कहा कि 10 साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

मोदी बताएं प्राइवेट कंपनियों कितना आरक्षण मिलेगा?

आरक्षण खत्म करने के मुद्दे पर अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी भारत का ही नहीं दुनिया का सबसे खतरनाक परिवार है, इनके साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है जो आरक्षण खत्म करना चाहता था, अखिलेश का इशारा संघ की ओर था। उन्होंने कहा कि अब वोट चाहिए तो कह रहे आरक्षण खत्म नहीं होगा। मैं इन लोगों के पूछना चाहता हूं कि अगर सरकार की बड़ी बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो आरक्षण कहां मिलेगा। मोदी सरकार ने लाखों लोगों को नौकरी देने वाले हवाई और एरयपोर्ट जैसे कई कंपनियों को निजीकरण कर दिया है। सरकार बताए क्या वहां आरक्षण मिलेगा?

अग्निवीर के लिए भाजपा ने करवाया सर्वे

उन्होंने कहा कि एटा, मैनपुरी और आसपास के नौजवान फौज के लिए जाते थे। इन्हीं जिलों से सबसे अधिक लोग आर्मी से रिटायर्ड रह रहे हैं। भाजपा वालों ने सूची समझी साजिश के तहत आर्मी की पक्की नौकरी खत्म की है, क्योंकि उसने एक सर्वे कराया था कि फौजी की नौकरी करने से एक ग्रामीण युवा के घर में क्या बदलाव होता है? उन्होंने कहा कि फौजी की पक्की नौकरी से ग्रामीण युवा में बड़ा बदलाव होता है कि उससे उसका घर शिक्षित हो जाता है, यही बात भाजपा वालों की पंसद  नहीं है, इसलिए फौजी की पक्की नौकरी खत्म कर दी।

चीन भारतीय गांव का नाम बदल रही

चीन के मुद्दा पर अखिलेश ने कहा कि चीन भारत के अरुणाचल प्रदेश के गांव का नाम बदल रहा और भाजपा क्या बता रही लोगों को अग्निवीर, नोटबंदी, कंपनियों का निजीकरण। इससे किसको लाभ मिल रहा है। भारत की सबसे यादगार जगह रेजांगला का मेमोरियल तोड़ दिया गया है। चीन भारत की जमीन कब्जा कर ली है। उन्होंने कहा कि मैं PDA के लोगों से कहूंगा कि भारतीय जनता पार्टी को हटाओ, क्योंकि PDA परिवार जीतेगा, और PDA ही संविधान बचाएगा, संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा।

हाथरस में बोले अखिलेश, अग्निवीर खत्म होगी, पक्की नौकरी मिलेगी

यहां से जनसभा कर अखिलेश यादव सीधे हाथरस पहुंचे और जिले के सिकंदराराऊ इंडिया गठबंधन बैन के तैल सपा उम्मीवाद के लिए रैली को संबोधित किया और महंगाई व बेरोजगारी पर भाजपा को घेरा। रैली अखिलेश ने कहा कि नौकरी नहीं मिल रही हैं। पेपर लीक हो रहे हैं। ये कैसी सरकार है जो अपने लीकेज नहीं रोक पा रही। सपा सरकार बनने पर तीस लाख रिक्त पद भरे जाएंगे। अग्निवीर को खत्म कर फौज फिर से पक्की नौकरी की जाएगी।

 दोबारा सत्ता में आई तो पुलिस का हक मार देगी

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा राज में खाकी वर्दी वाले के साथ भी अन्याय हो रहा है। मैं उन्हें खाकी वालों को बता दे हूं कि अभी फौज की नौकरी चार साल की है, अगर दोबारा भाजपा आई तो पुलिस की नौकरी तीन साल कर कर देंगे। किसी को पता था कि अग्निवीर के हक को यह मारेंगे। ट्रेन, एयरपोर्ट, बंदरगाह सब बेच देंगे।

पहला व दूसरा चरण इंडिया गठबंधन के पक्ष में

उसके बाद अखिलेश यादव ने आगरा में प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार किया और रैली को संबोधित करते हुए यहां पर भी भाजपा पर हमलावार रहे। उन्होंने कहा कि यह विशेष चुनाव है। लोकसभा चुनाव में सबसे अधिक उत्साह आगरा में काफी दिखाई दे रहा है। पहले और दूसरे चरण के लोकसभा चुनाव में पश्चिमी यूपी से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों को काफी प्यार मिला है। इसको देखते हुए अब तीसरे चरण के चुनाव में भी खासकर आगरा में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को प्यार मिलने जा रहा है, इससे भाजपा के लोग परेशान हैं। 

Tags:    

Similar News