Lok Sabha Elections: 'बढ़ रहा भ्रष्टाचार, इलेक्टोरल बांड को BJP ने सफेद से...', पीलीभीत में अखिलेश योगी-मोदी पर गरजे

UP Lok Sabha Elections: अखिलेश यादव ने शुक्रवार को पीलीभीत जिले के पूरनपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया और पार्टी उम्मीदवार के समर्थन में वोट मांगे।

Report :  Viren Singh
Update: 2024-04-12 09:10 GMT

UP Lok Sabha Elections 2024 (सोशल मीडिया) 

UP Lok Sabha Elections 2024: 2024 के लोकसभा चुनाव में यूपी के रण में भाजपा और सपा आमने सामने हैं। इन्हीं दोनों दलों के बीच मुकाबला देख रहा है। दोनों दलों के बड़े-बडे नेता अपने-अपने प्रत्याशियों के समर्थन में खूब चुनावी सभाएं कर रहे हैं और एक दूसरे पर जमकर निशाना साध रहे हैं। यूपी के मुरादाबाद में भाजपा से अमित शाह सपा और कांग्रेस पर गरजे तो सपा से अखिलेश यादव ने पीलीभीत में केंद्र व यूपी सरकार की नाकामी का चिट्ठा खोला। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को पीलीभीत में आयोजित चुनावी रैली में कहा कि भाजपा ने भ्रष्टाचार बढ़ाने का काम किया है। इलेक्टोरल बांड को सफेद से काल कर दिया है।

पीलीभीत के नाम से चहेरे हो जा रहे लाल पीले

अखिलेश यादव ने शुक्रवार को पीलीभीत जिले के पूरनपुर में चुनावी सभा में कहा कि भाजपा भ्रष्टाचार बढ़ाने का काम कर रहे हैं। इलेक्टोरल बांड के जरिए वसूली हो रही है। जिस कंपनी का कोई कारोबार नहीं है, उस कंपनी से सरकार ने पैसा वसूला है। इलेक्टोरल बांड से काले को सफेद कर दिया। यही काम भाजपा ने नोटबंदी में भी किया। भाजपा सरकार ने जितना पैसा वसूला है, उसकी वजह से ही महंगाई है। जो उद्योगपतियों ने पैसा दिया है, अब वो मुनाफा काम रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां पर पहले चरण में चुनाव है, पहले ही चरण में हम लोग खुशखबरी सुनाने जा रहे हैं। यहां बड़े-बड़े नेता आ चुके हैं। देश के बड़े नेता आकर अपनी बात कह चुके हैं। लखनऊ वाले तो घबराए हुए हैं, उनका चेहरा पीला हो रहा है। पीलीभीत का नाम सुनकर भाजपा के तमाम नेताओं का चेहरा पीला हो जा रहा है। यह इसीलिए हो रहा है, क्योंकि यहां कि जनता ने इस बार मन बना लिया है, सपा को ऐतिहासिक वोटों से जिता कर भेजना चाहती है।

जितिन प्रसाद पर अखिलेश ने कसा तंज

भाजपा उम्मीदवार पर बना नाम लिए तंज करते हुए सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि कोई नया प्रत्याशी आया है, जो कह रहे हैं कि हमें पहले पता होता है यहां से चुनाव लड़ना है तो पीलीभीत को मुंबई बना देता। इस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि इसको मुंबई मत बनाओ। वहां नाच-गान होता है। ये कई दल घूम आए हैं। इनका मामला सेट हो जाता है, तो दूसरे दल में भी चले जाते हैं। इन्होंने सड़क मंत्री बनते ही घोटाला किया है। उन्होंने कहा कि 40 हजार करोड़ से ज्यादा पैसा सड़कों को गड्ढा मुक्त करने में खर्च किया गया। जनता से पूछा...कहीं गड्ढे भर गए हैं क्या, वहां मौजूद लोगों ने कहा नहीं, जो काम समाजवादियों ने किया था, योगी सरकार उसको भी पूरा नहीं कर पाई है।

महंगाई नहीं रोक रही

अखिलेश यादव ने कहा कि जब से यह दिल्ली वाले आए हैं, महंगाई बढ़ाई है। यह सरकार महंगाई को रोकने पर कोई काम नहीं किया है और न ही भविष्य में ऐसा करने का कोई इरादा है। जब महंगाई रोकनी थी, तब ये लोग चंदा वसूलने में व्यस्त थे।

पीलीभीत में कांटे की टक्कर

बता दें कि सपा मुखिया ने शुक्रवार को पीलीभीत लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी भगवत सरन गंगवार के समर्थन में पूरनपुर में जनसभा को संबोधित किया। लोकसभा चुनाव में अखिलेश इंडिया गठबंधन के साथ हैं। इस गठबंधन के तहत यूपी में सपा और कांग्रेस साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। पीलीभीत सीट सपा के खाते में गई। भाजपा से यहां यूपी सरकार के PWD मंत्री जतिन प्रसाद को मैदान में उतारा है। 20219 में यहां भाजपा से वरूण गांधी सांसद थे, मगर इस चुनाव में उनका टिकट कट गया।

Tags:    

Similar News