Lok Sabha Election 2024 Voting: 5वें चरण में 8 राज्यों की 49 सीटों पर मतदान खत्म, कुल 57.35% वोटिंग, पश्चिम बंगाल सबसे आगे

Lok Sabha Election 5th Phase Voting Live: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रायबरेली से कांग्रेस नेता राहुल गांधी, अमेठी से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की किस्मत दांव पर है।

Written By :  Viren Singh
Update: 2024-05-20 11:19 GMT

Lok Sabha Election 2024 Voting: 2024 के लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण का मतदान आज समाप्त हो गया। इस चरण में आठ राज्य और केंद्र शासित प्रदेश की 49 लोकसभा सीटों पर वोटिगं हुई। इसमें सबसे अधिक मतदान उत्तर प्रदेश में 14 लोकसभा सीटों हुआ। पांचवें चरण के चुनाव में देश भर में 8 करोड़ 95 लाख से ज्यादा मतदाता ने 94732 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपना प्रतिनिधि चुनने के लिए वोट किया। आज 695 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद हो गया। 

पांचवें चरण में कई दिग्गजों की चुनावी प्रतिष्ठा दांव पर है। इनमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी, राहुल गांधी, चिराग पासवान, राजीव प्रताप रूडी, रोहिणी आचार्य,उमर अब्दुल्ला और पीयूष गोयल जैसे दिग्गज शामिल हैं। 

इस चरण में महाराष्ट्र की 13, उत्तर प्रदेश की 14, पश्चिम बंगाल की सात, बिहार की पांच, झारखंड की तीन, ओडिशा की पांच और जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख की एक-एक सीट पर मतदान हुआ। इसके अलावा ओडिशा विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले गए। पांचवें चरण के साथ ही देश भर में 428 लोकसभा सीटों पर चुनाव संपन्न हो गया। 

न्यूजट्रैक पर पढ़िए लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण की वोटिंग की पल पल की अपडेट...

Live Updates
2024-05-20 13:58 GMT

राज्य —--- मतदान प्रतिशत

बिहार    -         52.55%

जम्मू-कश्मीर     -     54.21%

झारखंड     -      63.00%

लद्दाख      -      67.15 %

महाराष्ट्र       -     48.88 %

ओडिशा     -      60.72%

उत्तर प्रदेश     -    57.33%

पश्चिम बंगाल    -     73.00 %

2024-05-20 13:33 GMT

लोकसभा चुनाव में 5वें चरण के तहत 49 सीटों पर वोटिंग समाप्त हो चुकी है। शाम 5 बजे तक 56.68% वोटिंग हुई।

2024-05-20 12:26 GMT

राज्य —--- मतदान प्रतिशत

बिहार      -        52.35%

जम्मू-कश्मीर  -     54.21%

झारखंड        -      61.90%

लद्दाख       -         67.15 %

महाराष्ट्र     -       48.66 %

ओडिशा     -      60.55%

उत्तर प्रदेश     -    55.80%

पश्चिम बंगाल    -    73.00 %

2024-05-20 12:15 GMT

रतन टाटा ने डाला वोट

2024-05-20 12:14 GMT

सुपरस्टार सलमान खान ने मुंबई के पोलिंग बूथ पर वोट डाला। वोटिंग के बाद उन्होंने मीडिया को अपनी उंगली पर लगी अमिट स्याही दिखाई।

2024-05-20 12:01 GMT

अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने मुंबई में अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए वोट डाला। उन्होंने कहा, "हर कोई मतदान करने के लिए उत्साहित है। जब मैं मतदान केंद्र की ओर जा रही थी, तो मैंने देखा कि कई लोग अपने-अपने मतदान केंद्रों की ओर जा रहे थे। वोट डालना हमारी जिम्मेदारी है।"

2024-05-20 11:31 GMT

रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और अध्यक्ष नीता अंबानी ने कहा, "एक भारतीय नागरिक के रूप में वोट देना हमारा अधिकार और जिम्मेदारी है। मैं सभी से आग्रह करती हूं कि वे बाहर जाएं और वोट देने के अपने अधिकार का प्रयोग करें।"

2024-05-20 11:25 GMT

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने अपनी पत्नी नीता अंबानी और बेटे के साथ मुंबई के पोलिंग बूथ पर डाला वोट

2024-05-20 10:29 GMT

Lok Sabha Election 2024 Voting Live: अभिनेता शाहरुख खान अपने परिवार संग लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मुंबई के एक मतदान केंद्र पहुंचकर अपना वोट कास्ट किया है।

2024-05-20 10:26 GMT

Lok Sabha Election 2024 Voting Live: महाराष्ट्र: अभिनेता रणबीर कपूर लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए अपना वोट डालने के लिए मुंबई के एक मतदान केंद्र पर पहुंचे, यहां पर उन्होंने अपना मताधिकार का प्रयोग किया।

Tags:    

Similar News