MP Cabinet Expansion: विजयवर्गीय और प्रह्लाद पटेल बने कैबिनेट मंत्री, कृष्णा गौर को स्वतंत्र प्रभार, यहां देखें ‘मोहन‘ मंत्रिमंडल की पूरी लिस्ट

MP Cabinet Expansion: मध्य प्रदेश में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने राज्य की कुल 230 में से 163 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि कांग्रेस केवल 66 सीटों पर ही जीत पाई। इसके बाद बीजेपी ने मोहन यादव को मुख्यमंत्री और राजेंद्र शुक्ला-जगदीश देवड़ा को उपमुख्यमंत्री बनाया था।

Update: 2023-12-25 11:06 GMT

MP Cabinet Expansion (Pic: Social Media)

MP Cabinet Expansion: मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार में सोमवार को 28 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। इससे पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। इसके बाद उन्होंने कैबिनेट विस्तार का ऐलान किया था। मध्य प्रदेश में नवंबर में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने विधानसभा की कुल 230 में से 163 सीटों पर जीत दर्ज की थी , जबकि कांग्रेस केवल 66 सीटों से ही संतोष करना पड़ा था। इसके बाद से लगातार इस बात की चर्चा थी कि प्रदेश का मुखिया कौन होगा। ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि बीजेपी फिर से शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री नहीं बनाएगी। उसके बाद बीजेपी ने मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाया और उनके साथ राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा को डिप्टी सीएम बनाया है। सोमवार को मध्य प्रदेश के मोहन यादव सरकर में कुल 28 मंत्रियों ने शपथ ली।

मंत्री पद की शपथ लेने वाले विधायकों की पूरी लिस्ट- 

मध्य प्रदेश सरकार में कुल 18 कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली है। देखें यहां पूरी लिस्ट-

कैबिनेट मंत्री

- प्रद्युमन सिंह तोमर

- तुलसी सिलावट

- एंदल सिंह कंसाना

- नारायण सिंह कुशवाहा

- विजय शाह

- राकेश सिंह

- प्रह्लाद पटेल

- कैलाश विजयवर्गीय

- विश्वास सारंग

- गोविंद सिंह राजपूत

- करण सिंह वर्मा

- इंदर सिंह परमार

- संपतिया उईके

- उदय प्रताप सिंह

- राकेश शुक्ला

- निर्मला भूरिया

- नागर सिंह चौहान

- चैतन्य कश्यप

इन्हें बनाया गया राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार )-

19-कृष्णा गौर

20-धर्मेंद्र लोधी

21-दिलीप जायसवाल

22-गौतम टेटवाल

23- लेखन पटेल

24- नारायण पवार राज्यमंत्री

25-राधा सिंह

26-प्रतिमा बागरी

27-दिलीप अहिरवार

28-नरेन्द्र शिवाजी पटेल

28 मंत्रियों में से 12 ओबीसी कोटे से-

मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार में जिन 28 मंत्रियों ने सोमवार को शपथ ली, उनमें से 12 मंत्री ओबीसी कोटे से हैं। इसके अलावा जनरल कैटेगरी से 7, अनुसूचित जाति से 5 और अनुसूचित जनजाति से 4 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है।

Tags:    

Similar News