Rewa News: खुद को बताया सीएम शिवराज सिंह का दोस्त, किस्सा सुनने कलेक्ट्रेट में लगी लोगों की भीड़

Rewa News: कलेक्ट्रेट कार्यालय में टैक्सी चलाने वाला 60 वर्षीय वृद्ध हनीफ निवासी गढ़ थाना क्षेत्र से रीवा पहुंचा। जिसके द्वारा बताया गया कि उसका और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुराना याराना है।

Update: 2023-06-30 11:41 GMT
(Pic: Newstrack)

Rewa News: जनपद में गढ़ से कलेक्ट्रेट कार्यालय एक शख्स पहुंचा। वो मुख्यमंत्री का नंबर खोजने की बात कर रहा था। उसका कहना था कि सीएम शिवराज सिंह चौहान उसके पुराने मित्र हैं। वृद्ध की बातें सुनने के लिए कलेक्ट्रेट में लोगों का हुजूम एकत्र हो गया।

पुलिस रोके तो सीधे मुख्यमंत्री से बात कराने का दावा!

कलेक्ट्रेट कार्यालय में टैक्सी चलाने वाला 60 वर्षीय वृद्ध हनीफ निवासी गढ़ थाना क्षेत्र से रीवा पहुंचा। जिसके द्वारा बताया गया कि उसका और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुराना याराना है। वो रोजाना फोन से उनसे बात किया करता था। अगर कोई भी पुलिसवाला उसकी जीप को पकड़ता था तो वो सीधे मुख्यमंत्री से बात कराकर अपनी गाड़ी को छुड़वा लेता था। मगर, अब उसकी कमांडर जीप खराब हो गई है। मुख्यमंत्री ने कमांडर जीप को बनवाने में पहले काफी मदद भी की थी। मगर, किसी कारण से मोबाइल से मुख्यमंत्री का नंबर डिलीट हो गया है। इस शख्स ने वही नंबर लेने कलेक्ट्रेट आने की बात बताई।

मृतकों के शवों को जीप से ढोता था हनीफ

हनीफ ने बताया कि जिनकी मौत हो जाती थी, अस्पतालों से उनकी लाश को अपनी कमांडर गाड़ी से गंतव्यं तक पहुंचाता था। लेकिन इन दिनों कमांडर जीप खराब है। जिसने बनवाने के लिए पैसे नहीं है। मुख्यमंत्री से बात हो जाए तो जीप ठीक करा फिर अपनी रोजी-रोटी शुरू कर सकता हूं। हनीफ ने बताया कि मेरी बीवी की गंभीर बीमारी के चलते मौत हो गई थी। जबसे मेरी बीवी की मौत हुई, मुख्यमंत्री का नंबर डिलीट हो गया।

60 किलोमीटर पैदल चलकर पहुंचा रीवा

आपको बता दे कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का नंबर पाने के लिए वृद्ध हनीफ गढ़ थाना क्षेत्र से 60 किलोमीटर की पदयात्रा करके किसी तरह रीवा कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचा। यहां उसने मीडिया से अपनी आपबीती सुनाई। हनीफ और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के याराने की दास्तांन सुनने के लिए लोगों का हुजूम वहां एकत्रित हो गया।

Tags:    

Similar News