MP Assembly Election: सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ेगी AAP, पार्टी ने की आधिकारिक घोषणा..बीजेपी-कांग्रेस को चुनौती

MP Politics : मध्यप्रदेश में इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी राज्य की 230 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। AAP ने इस संबंध में 04 फरवरी को बड़ी घोषणा की।

Written By :  aman
Update: 2023-02-04 10:12 GMT

 प्रतीकात्मक चित्र (Social Media)

MP Politics : मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी (AAP) राज्य की सभी 230 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। AAP ने इस संबंध में शनिवार (04 फरवरी) को बड़ी घोषणा की। बता दें, पांच दिन पहले ही आम आदमी पार्टी ने मध्य प्रदेश की राज्य कार्यकारिणी से लेकर प्रदेश की सभी इकाइयों को भंग कर दिया। जिसके बाद प्रदेश पार्टी की कमान केंद्रीय टीम ने अपने हाथों में ले ली। ये सभी कवायद इस वर्ष के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर किए जा रहे हैं।

आम आदमी पार्टी (AAP) कार्यकर्ताओं की बैठक से पहले पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और राज्यसभा सांसद संदीप पाठक (Sandeep Pathak) ने मीडिया को ये जानकारी दी। कांग्रेस विधायकों पर उन्होंने कहा, चुनाव जीतने पर वो (कांग्रेस एमएलए) बिक जाते हैं। वहीं, बीजेपी का एजेंडा रहता है, जीते हुए विधायकों को खरीद लो। इसलिए कांग्रेस को वोट देने का मतलब बीजेपी को वोट देना है। संदीप पाठक ने आगे कहा, आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश की सभी 230 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।

MP में तीसरे मोर्चे के रूप में उभरी AAP 

गौरतलब है कि, साल 2013 में आम आदमी पार्टी ने अपना पहला चुनाव लड़ा था। मगर, इन 9 वर्षों में ही AAP ने आश्चर्यजनक प्रदर्शन किया। इतने कम समय में इस दल ने राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल किया। अब मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी ताल ठोंकने को तैयार है। एमपी में चुनाव में 9 महीनों का ही समय बचा है। इस चुनाव को कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी से उसका मुख्य मुकाबला होगा। गुजरात, पंजाब और हिमाचल प्रदेश की तरह यहां भी आम आदमी पार्टी तीसरे मोर्चे के रूप में दावेदारी पेश करने जा रही है।

भोपाल में 'कार्यकर्ता संवाद'

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी, भोपाल में 'कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम' आयोजित की है। आगामी चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी के मुख्य रणनीतिकार और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संदीप पाठक कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे हैं। इसमें नई कार्यकारिणी के गठन पर भी मंथन किया जाएगा। 

सिंगरौली नगर पालिका में AAP की मेयर

आपको बता दें कि, पिछले साल हुए नगरपालिका चुनाव (MP Municipal Elections) में पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया था। यहां AAP का एक मेयर है। बीते साल आम आदमी पार्टी ने सिंगरौली नगर पालिका सीट पर जीत हासिल की थी। अब यहां AAP की रानी अग्रवाल (Rani Agarwal) मेयर हैं। 

Tags:    

Similar News