MP Road Accident: ऑटो पर पलटा हाइवा, सात लोगों की मौत, 10 की हालत गंभीर

MP Road Accident: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यह सड़क हादसा जबलपुल के सिहोरा-मझगवा रोड पर ग्राम नुजी के पास हुआ। जहां एक लोडिंग आटो पर हाइवा पलट गया।

Written By :  Durgesh Sharma
Update:2024-09-18 21:30 IST

Symbolic Image (Pic: Social Media)

Jabalpur Road Accident: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यह सड़क हादसा जबलपुल के सिहोरा-मझगवा रोड पर ग्राम नुजी के पास हुआ। जहां एक लोडिंग आटो पर हाइवा पलट गया। टक्कर से आटो सवार सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गुस्साए ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया। जिससे राज्य राजमार्ग पर भीषण जाम लग गया। घटना की सूचना पर पुलिस प्रशासन के अफसरों के साथ विधायक सिहोरा भी पहुंच गये हैं। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सिहोरा अस्पताल भेज दिया है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मुआवजे देने का किया घोषणा

जानकारी के मुताबिक सड़क हादसे में 10 लोग घायल हो गए है। ऑटो में सभी शख्स गांव प्रतापपुर के रहने वाले बताए जा रहे है। हादसे की सूचना पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने मृतकों के परिजनों और घायल लोगों को आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया हैं। सीएम ने मृतकों के परिवार वालों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि देने की घोषणा की हैं।

मृतक के परिजनों को मिलेगा 4-4 लाख ₹ की आर्थिक सहायता राशि

जबकि सड़क हादसे में घायलों को उपचार के लिए 75 हजार रुपये की मुआवजा देने का ऐलान किया गया है। सिरोहा विधायक संतोष सिंह बडकरे की ने घायलों को तत्काल पांच-पांच हजार रूपए की सहायता राशि दी है। इसके अतिरिक्त राज्य सरकार की योजना संबल योजना के तहत हितग्राही होने की स्थिति में मृतक के परिवार वालों को 4-4 लाख ₹ की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी।

Similar News