Rewa News: प्रेस वार्ता में उठी ऐसी बात, आम आदमी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष की हुई बोलती बंद, जानिए क्या था मामला

Rewa News: बीते दिनों आम आदमी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद शर्मा ने एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन इंडियन कॉफी हाउस में किया था। जिसमें उन्होंने भाजपा के विधायकों के ऊपर निशाना साधते हुए भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।

Update: 2023-05-12 18:59 GMT

Rewa News: जनपद में इन दिनों सोशल मीडिया पर एक प्रेस वार्ता का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें आम आदमी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद शर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस कर भाजपा पर तमाम आरोप जड़े थे। इसी दरम्यान ट्रांसफार्मर लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी के एक आरोप को लेकर उनसे सवाल पूछा गया, जिससे वो बगले झांकते नजर आए।

पूर्व आप नेता ने भाजपा पर लगाए थे भ्रष्टाचार के आरोप

बीते दिनों आम आदमी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद शर्मा ने एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन इंडियन कॉफी हाउस में किया था। जिसमें उन्होंने भाजपा के विधायकों के ऊपर निशाना साधते हुए भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। कहा कि भाजपा के विधायक अपनी विकास निधि में घालमेल कर रहे हैं। विकास कार्य न कराकर इसका दुरूपयोग किया जा रहा है। लोगों के फर्जी बैंक खातों का भी भाजपा विधायक इस्तेमाल कर रहे हैं।

इसी दौरान पत्रकारों द्वारा आम आदमी पार्टी के नेता व पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद शर्मा से सवाल किया गया कि जब बैंक में खाता खुलवाया जाता है तो खाता धारक से संबंधित सभी दस्तावेज बैंक में जमा किए जाते हैं। फिर किस आधार पर भाजपा विधायक के ऊपर विधायक निधि को लेकर बिना पते के व्यक्तियों को दिए जाने का आरोप लगा रहे हैं। जिस पर आम आदमी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद शर्मा कि बोलती बन्द हो गई।

वो आनाकानी करते हुए इधर-उधर झांकने लगे। उनसे यह सवाल भी पूछा गया कि कुछ समय पहले आप नेता पर उनके पुश्तैनी गांव करमई के निवासी शिव कुमार द्विवेदी के पिता राममिलन द्विवेदी ने आरोप लगाया था कि ट्रांसफार्मर लगवाने के नाम पर उनसे 10 हजार रूपये ऐंठे गए, लेकिन ट्रांसफार्मर नहीं लगवाया, जिसको लेकर किसान ने आप नेता प्रमोद शर्मा के खिलाफ सेमरिया थाने में शिकायत भी की थी। बताया जा रहा है कि यह सुनते ही आप नेता ने प्रेस वार्ता को ठीक कराना ही ठीक समझा।

Tags:    

Similar News