MP News: लड़कियों के पहनावे पर ये क्या टिप्पणी कर बैठे कैलाश विजयवर्गीय, कांग्रेस हुई हमलावर

MP News: विजयवर्गीय ने इंदौर में एक धार्मिक कार्यक्रम में लड़कियों के पहनावे पर ऐसी टिप्पणी कर दी कि जिस पर बवाल मच गया है। सोशल मीडिया पर जहां लोग बीजेपी नेता को ट्रोल कर रहे हैं तो विपक्षी कांग्रेस इसे उनकी आदत करार दे रही है।

Update: 2023-04-08 13:52 GMT
Kailash Vijayvargiya (photo: social media )

MP News: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय अक्सर अपने बयानों के कारण विवादों से घिर जाते हैं। एकबार फिर उनके एक बयान ने उनकी फजीहत करा दी है। विजयवर्गीय ने इंदौर में एक धार्मिक कार्यक्रम में लड़कियों के पहनावे पर ऐसी टिप्पणी कर दी कि जिस पर बवाल मच गया है। सोशल मीडिया पर जहां लोग बीजेपी नेता ट्रोल कर रहे हैं तो विपक्षी कांग्रेस इसे उनकी आदत करार दे रही है।

दरअसल, इंटरनेट पर वायरल हो रहे एक वीडियो में वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय लड़कियों के पहनावे पर कुछ टिप्पणी करते नजर आते हैं। वो कहते हैं – लड़कियां इतने गंदे कपड़े पहनकर निकलती हैं कि बिल्कुल शूर्पणखा लगती हैं। वो आगे महिलाओं को अच्छे कपड़े पहने की नसीहत देते हुए नजर आते है। वीडियो में उन्होंने युवाओं में बढ़ रही नशे की लत को लेकर भी गुस्सा जताया है। जानकारी के मुताबिक, वायरल वीडियो हनुमान जंयती पर जैन समाज द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम का है।

महिलाओं में देवी का स्वरूप नहीं दिखता

इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में कैलाश विजयवर्गीय कहते हैं, महिलाओं को हम देवियां कहते हैं, मगर उनमें देवी का स्वरूप नहीं दिखता, बल्कि शूर्पनखा जैसी दिखती हैं। सच में भगवान ने सुंदर शरीर दिया है। जरा अच्छा कपड़ा पहनो यार। बच्चों में आप संस्कार डालिए। मैं बहुत चिंतित हूं।

विजयवर्गीय आगे कहते हैं कि शिक्षा से भी अधिक जरूरी संस्कार है। हमें बचपन में माता-पिता को खाने से पहले रामायण की चौपाई सुनानी पड़ती थी, तब जाकर भोजन मिलता था। तभी तो हम सुधर गए, नहीं तो नंदा नगर में कहीं घूमते रहते। वहां तो पहले ऑटो भी नहीं जाता था, अब बड़ा मार्केट है।

नशे को लेकर दिखाया गुस्सा

कैलाश विजयवर्गीय ने इस दौरान इंदौर के युवाओं में नशे की बढ़ती लत का भी जिक्र किया। उन्होंने इसे लेकर अपना गुस्सा प्रकट करते हुए कहा कि, मैं आज भी जब निकलता हूं, पढ़े-लिखे नौजवानों, बच्चों को झूमते हुए देखता हूं तो सच में ऐसी इच्छा होती है कि पांच-सात ऐसी दूं कि उसका नशा उतर जाए। सच कह रहा हूं, भगवान की कसम। हनुमान जयंती पर झूठ नहीं बोलूंगा।

कांग्रेंस हुई हमवावर

भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय के महिलाओं के पहनावे पर की गई टिप्पणी को लेकर विपक्षी कांग्रेस हमलावर हो गई है। एमपी कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ के मीडिया सलाहकार पीयूष बबेले ने विजयवर्गीय का वीडियो ट्वीट कर निशाना साधा है। बबेले ने कहा कि कैलाश विजयवर्गीय लड़कियों को शूर्पणखा कह रहे हैं। अब लड़कियां क्या पहनेगी, यह बीजेपी तय करेगी। लाड़ली बहना पाखंड है, महिलाओं का अपमान करना बीजेपी की आदत है।

Tags:    

Similar News