MP Election 2023: एमपी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने खोला वादों का पिटारा, किए 8 बड़े ऐलान

MP Election 2023: कांग्रेस ने सत्ता में आने पर प्रदेश की जनता से 8 बड़े वादे किए हैं। कांग्रेस पार्टी के पिटारे में सस्ते गैस सिलेंडर से लेकर मुफ्त बिजली तक का वादा है।

Written By :  Krishna Chaudhary
Update: 2023-09-16 09:17 GMT

MP Election 2023 (photo: social media)

MP Election 2023: चुनावी राज्य मध्य प्रदेश में इन दिनों सियासी सरगर्मी बढ़ी हुई है। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी और विपक्षी कांग्रेस ने जनता के बीच वादों की बौछार कर दी है। आए दिन दोनों तरफ से नए-नए ऐलान और वायदे किए जा रहे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने सत्ता में आने पर प्रदेश की जनता से 8 बड़े वादे किए हैं। कांग्रेस पार्टी के पिटारे में सस्ते गैस सिलेंडर से लेकर मुफ्त बिजली तक का वादा है।

दरअसल, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक के नतीजों से उत्साहित कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव जीतने का नया सूत्र खोज लिया है। पार्टी बीजेपी जैसी ताकतवर चुनावी मशीनरी के सामने इस सूत्र को अपना सबसे हथियार बना रही है। कांग्रेस बीजेपी के हिंदुत्व और राष्ट्रवाद के मुकाबले उन स्थानीय और जमीनी मुद्दों को लक्ष्य कर रही है, जिससे हर आम इंसान किसी न किसी रूप में प्रभावित होता है।

कांग्रेस के एमपी वासियों से किया ये वादा

- 500 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर

- 100 यूनिट बिजली माफ, 200 यूनिट हाफ

- महिलाओं को 1500 रुपए महीना

- पुरानी पेंशन योजना लागू

- पिछड़ों को 27% आरक्षण

- जातिगत जनगणना करवाएंगे

- किसानों का कर्ज माफ होगा

- किसानों को 5 हॉर्स पावर सिंचाई की बिजली मुफ्त

कांग्रेस ने कर्नाटक की तर्ज पर मध्य प्रदेश के अलावा तेलंगाना में भी जनता के लिए कुछ गारंटी का ऐलान करने जा रही है। पार्टी ने कल यानी रविवार 17 सितंबर को तेलंगाना दिवस के मौके पर राजधानी हैदराबाद में भव्य रैली करेगी, जिसमें जनता के सामने गारंटी का ऐलान किया जाएगा। कांग्रेस ने कर्नाटक में चुनाव पूर्व किए गए गारंटियों में से अधिकांश को पूरा भी किया है।

एमपी में कांग्रेस को फायदा मिलने की उम्मीद !

तमाम चुनावी सर्वे बता रहे हैं कि बेहद मजबूत संगठन और सत्ता होने के बावजूद बीजेपी को कांग्रेस से कड़ी चुनौती मिल रही है। मुकाबला कांटे का बताया जा रहा है। बीजेपी से कांग्रेस की ओर नेताओं का पलायन भी हवा की रूख की ओर इशारा कर रहा है। कांग्रेस के चुनावी गारंटियों ने बीजेपी को भी सस्ते गैस सिलेंडर और लाडली बहना जैसी योजनाओं लागू करने के लिए मजबूर कर दिया है। कांग्रेस को साल 2018 के विधानसभा चुनाव में भी कर्जमाफी का वादा करने का खूब फायदा मिला था। ऐसे में पार्टी को उम्मीद है कि इस बार भी जनता उसके वादे पर भरोसा कर उसे जीत का आर्शीवाद देगी।

Tags:    

Similar News