MP News: महिलाओं-बेटियों के अत्याचार में प्रदेश को अव्वल बनाने वाले शिवराज की 2023 विदाई तय: कविता पाण्डेय

MP News: प्रदेश की महिलाएं नई सोच व संकल्प के साथ महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल के नेतृत्व में कमर कस ली है।

Update: 2023-01-04 08:40 GMT

Congress Women Vice President Kavita Pandey

MP News: राम को आदर्श मानने वाली भारतीय जनता पार्टी की शिवराज सरकार ने मध्यप्रदेश को 18 वर्षों में महिला व बेटियों के अत्याचार मामले में नंबर वन के पायदान में पहुंचा दिया है। कांग्रेस ने प्रदेश से 2023 में विदाई करने की ठान ली है। प्रदेश की महिलाएं नई सोच व संकल्प के साथ महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल के नेतृत्व में कमर कस ली है। विधानसभा चुनाव के बाद युवा किसान महिला व्यापारी की हितैषी सुशासन की सरकार कमलनाथ के नेतृत्व में बनना तय है।

नव वर्ष मिलन के माध्यम से चर्चा करते हुए जिले की महिला वरिष्ठ नेत्री प्रदेश कांग्रेस महिला उपाध्यक्ष कविता पांडे ने व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि 5 जनवरी को मध्य प्रदेश महिला, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल जिले में महिला कांग्रेस संगठन की समीक्षा और महिला कांग्रेस के सम्मेलन में शामिल होने रीवा पहुंच रहीं हैं। उनके आगमन के बाद रीवा जिले की महिलाएं हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत घर-घर दस्तक देते हुए शिवराज सरकार व भाजपा सरकार द्वारा किए गए महिलाओं, बेरोजगार युवाओं, मध्यम व छोटे व्यापारियों, किसानों पर अत्याचार की जानकारी देगी। साथ ही मंहगाई से हर घर की बिगड़ी हुई बजट के संबंध में जानकारी देते हुए 15 माह में कमलनाथ सरकार द्वारा किए गए जानकारियों से अवगत कराएंगी । 

विभा पटेल के प्रथम रीवा आगमन पर स्वागत की अपील

प्रदेश के हर घर में 100 रुपए 100 यूनिट बिजली के बिल, गौ माता की रक्षा, युवाओं को रोजगार, संविदा कर्मचारियों के साथ न्याय, बढ़ते हुए महिलाओं के अपराध में रोक, माफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई सहित सुशासन व कानून व्यवस्था के लिए कांग्रेस सरकार बनाने में सहयोग की अपील की जाएगी। महिला कांग्रेस नेत्री कविता ने आगे कहा कि कमलनाथ जी के नेतृत्व में 2023 में सरकार बनने के बाद रीवा में बेटियों के उच्च शिक्षा हेतु एक और कन्या महाविद्यालय की स्थापना कांग्रेस सरकार के पूर्व घोषणा अनुसार जरूर की जाएगी। उन्होंने कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित जिले के सभी महिलाओं कांग्रेस जनों से 5 जनवरी को आयोजित कांग्रेस महिला सम्मेलन में उपस्थिति एवं प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल के प्रथम रीवा आगमन पर स्वागत की अपील की है। 

Tags:    

Similar News