Rahul Gandhi Rally in MP: राहुल गांधी बोले- देश का सबसे बड़ा मुद्दा जातिगत जनगणना, सरकार में आयेंगे तो कराएंगे

Rahul Gandhi Rally in MP: शाजापुर में जन आक्रोश यात्रा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, मध्य प्रदेश हिंदुस्तान में भ्रष्टाचार का सेंटर है। जितना भ्रष्टाचार भाजपा के लोगों ने यहां किया है उतना पूरे देश में नहीं किया।

Written By :  Krishna Chaudhary
Update: 2023-09-30 08:11 GMT

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (सोशल मीडिया)

Rahul Gandhi Rally in MP: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी शनिवार को पहली बार चुनावी राज्य मध्य प्रदेश पहुंचे हैं। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान यहां से गुजरने के बाद यह उनका पहला दौरा है, जिसमें वह विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी के लिए जनसभा कर रहे। राहुल शाजापुर जिले के कालापीपल विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा में शामिल होंगे और लोगों को संबोधित कर रहे। जन आक्रोश यात्रा वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी द्वारा निकाली गई है। उन्होंने 25 सितंबर को देपालपुर-राऊ-महू से इस यात्रा की शुरूआत की थी। कांग्रेस नेताओं का दावा है कि शनिवार को होने जा रही रैली में 70 हजार से अधिक लोग शामिल हुए। राहुल गांधी की सभा को लेकर डेढ़ लाख फीट का टेंट लगाया गया है।

भाजपा ने चुराए पैसे

शाजापुर में जन आक्रोश यात्रा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, मध्य प्रदेश हिंदुस्तान में भ्रष्टाचार का सेंटर है। जितना भ्रष्टाचार भाजपा के लोगों ने यहां किया है उतना पूरे देश में नहीं किया। बच्चों के फंड, मिड डे मील के फंड चोरी किए। महाकाल कॉरिडोर में भाजपा ने पैसा चोरी किया। इतना ही नहीं बल्कि भाजपा पर कई आरोप लगाते हुए निशाना साधा।

आगे उन्होंने कहा कि अब वह समय आ गया है कि हमें हिंदूस्तान का एक्स-रे करना है। यह पता लगाना है कि अगर 90 अफसर देश को चला रहे हैं और उसमें OBC की भागीदारी 5% है तो क्या OBC की आबादी 5% है? देश में एक ही मुद्दा है जातिगत जनगणना। OBC कितने हैं और उनकी भागीदारी कितनी होनी चाहिए, यही सबसे बड़ा सवाल है।


राहुल ने चुनाव प्रचार की शुरूआत

चार माह पूर्व जबलपुर में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी कांग्रेस के विधानसभा चुनाव अभियान का शंखनाद कर चुकी हैं। अब उनके भाई और सांसद राहुल गांधी प्रदेश में चुनाव प्रचार का आगाज किया। इससे पहले वे पड़ोसी चुनावी राज्यों राजस्थान और छत्तीसगढ़ में रैलियां कर चुके हैं। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और एमपी प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने बताया कि राहुल गांधी का आगमन ऐतिहासिक है। यह जनता का आक्रोश है, यह जन आक्रोश है। वहीं, कालापीपल विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी का दावा है कि आसपास के 10 विधानसभा क्षेत्रों के लोग भी राहुल गांधी को सुनने आए।


एमपी में है कांटे की टक्कर !

2018 की तरह 2023 में भी मध्य प्रदेश में दिलचस्प चुनावी मुकाबला होने की बात कही जा रही है। दो दशक से सत्ता में काबिज भारतीय जनता पार्टी को जबरदस्त एंटी इंकम्बेंसी का सामना करना पड़ रहा है। टिकटार्थियों की बड़ी फौज होने के कारण पार्टी में भगदड़ मची हुई है। कांग्रेस पार्टी को इन सब चीजों का फायदा मिलता नजर आ रहा है। संगठन के मामले में बीजेपी से कहीं ज्यादा कमजोर माने जाने वाली कांग्रेस जमीन पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने में कामयाब रही है। बीजेपी के कई स्थानीय दिग्गज कांग्रेस का दामन थाम चुके हैं। कद्दावर नेताओं को विधानसभा चुनाव लड़ाने का फैसला सत्तारूढ़ दल के अंदर की बेचैनी को दिखाता है।



Tags:    

Similar News