Rahul Gandhi in Ujjain: महाकाल के दरबार में दिखा राहुल का नया अवतार, गुजरात चुनाव से पहले बड़ा संदेश देने की कोशिश

Rahul Gandhi in Ujjain: मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने आज उज्जैन स्थित महाकाल के दरबार में मत्था टेक कर आशीर्वाद लिया।

Written By :  Anshuman Tiwari
Update: 2022-11-29 16:47 GMT

राहुल गांधी ने महाकाल मंदिर में पूजा की (Image: Social Media)

Rahul Gandhi in Mahakal Temple: मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने आज उज्जैन स्थित महाकाल के दरबार में मत्था टेक कर आशीर्वाद लिया। राहुल गांधी धोती पहनकर महाकाल मंदिर पहुंचे और उन्होंने पूरे विधि विधान के साथ महाकाल मंदिर में दर्शन पूजन किया। कांग्रेस नेता ने महाकाल मंदिर के पुजारियों की ओर से बताए गए सारे अनुष्ठान पूरे किए।

गुजरात विधानसभा के पहले चरण के मतदान से पहले राहुल गांधी का यह अवतार बड़ा सियासी संदेश देने वाला था। राहुल गांधी ने मंदिर के गर्भगृह के सामने साष्टांग दंडवत प्रणाम करके बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। राहुल गांधी धोती पहनकर महाकाल मंदिर पहुंचे और उन्होंने पूरे विधि विधान के साथ महाकाल मंदिर में दर्शन पूजन किया। कांग्रेस नेता ने महाकाल मंदिर के पुजारियों की ओर से बताए गए सारे अनुष्ठान पूरे किए।

गुजरात विधानसभा के पहले चरण के मतदान से पहले राहुल गांधी का यह अवतार बड़ा सियासी संदेश देने वाला था। राहुल गांधी ने मंदिर के गर्भगृह के सामने साष्टांग दंडवत प्रणाम करके बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। गुजरात में चुनाव से पहले राहुल गांधी का महाकाल पहुंचना और बड़ी जनसभा को संबोधित करना कांग्रेस का हिंदुत्व को लेकर बड़ा सियासी दांव माना जा रहा है।

तपस्वी के अवतार में दिखे राहुल गांधी

उज्जैन के विश्वप्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में राहुल गांधी धोती और रुद्राक्ष की माला पहनकर दर्शन करने के लिए पहुंचे। कांग्रेस सांसद ने भगवान महाकाल का पंचामृत अभिषेक पूजन किया। धोती पहनने के साथ ही राहुल गांधी ने भगवा अंगवस्त्र भी ले रखा था। महाकाल के दरबार में पूजा के दौरान राहुल गांधी तपस्वी के अवतार में दिखे। महाकाल मंदिर के पुजारी रमण त्रिवेदी ने पूरे विधि विधान के साथ राहुल गांधी से महाकाल की पूजा कराई।

बड़ा सियासी संदेश देने की कोशिश

राहुल गांधी करीब 13 मिनट तक गर्भगृह के भीतर रहे और इस दौरान उन्होंने पूरी श्रद्धा के साथ भगवान महाकाल का दर्शन करके आशीर्वाद हासिल किया। राहुल गांधी ने कुछ समय तक नंदी के पास बैठकर भी ध्यान लगाया। राहुल गांधी के पूजा करने के समय कांग्रेस के काफी संख्या में नेता नंदीहाल में मौजूद थे। गुजरात चुनाव से पहले राहुल गांधी का महाकाल के दरबार में पहुंचना सियासी नजरिए से भी काफी अहम माना जा रहा है।

राहुल ने किया पीएम मोदी पर हमला

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा महाराष्ट्र के बाद मध्य प्रदेश में पहुंची है और मंगलवार को मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा का सातवां दिन था। मंगलवार को सुबह सांवेर से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत हुई थी। रास्ते में किस स्थान पर टी ब्रेक के दौरान राहुल गांधी ने स्कूली बच्चों के साथ चाय नाश्ता करने के साथ ही उनके साथ डांस भी किया।

उज्जैन में जनसभा के दौरान राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि देश में तपस्वियों की पूजा होनी चाहिए मगर यहां जो भी नरेंद्र मोदी की पूजा करता है उसे सबकुछ हासिल हो जाता है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि राहुल गांधी ने जिस तरह तपस्या की है, उससे मध्य प्रदेश के अगला विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को निश्चित रूप से जीत हासिल होगी।

Tags:    

Similar News