Coronavirus New Cases: नाइजीरिया से इंदौरा लौटे दो बच्चे कोरोना संक्रमित, कोविड नोडल अधिकारी ने दी जानकारी

Coronavirus New Cases: इंदौर के कोविड नोडल अधिकारी डॉ. अमित मालाकार ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया, "नाइजीरिया से मध्य प्रदेश के इंदौर आए दो बच्चे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

Newstrack :  Network
Published By :  Chitra Singh
Update:2021-12-12 08:28 IST

कोरोना वायरस-ओमिक्रॉन वैरिएंट (डिजाइन फोटो- सोशल मीडिया)

Coronavirus New Cases India: मध्य प्रदेश के इंदौर में शनिवार को दो बच्चे कोरोना पॉजिटिव (indore corona cases update) पाए गए। ये दोनों बच्चे पांच दिन पहले ही नाइजीरिया (Nigeria Children) से वापस आए थे। इसकी जानकारी इंदौर के कोविड नोडल अधिकारी डॉ. अमित मालाकार (Dr Amit Malakar) ने दी है।

इंदौर के कोविड नोडल अधिकारी (COVID Nodal Officer Indore) डॉ. अमित मालाकार ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया, "नाइजीरिया से मध्य प्रदेश के इंदौर आए दो बच्चे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों बच्चों में से एक 14 वर्षीय लड़की है और उसका एक 8 साल का भाई है। पिता से मिलने के लिए अपनी मां के साथ नाइजीरिया गए थे और 6 दिसंबर को इंदौर लौट आए थे। फिलहाल हमने दोनों बच्चों के नमूने जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए दिल्ली के राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (NCDC) भेजे गए हैं। ताकि ये पता लगाया जा सके कि उनमें ओमिक्रॉन (Omicron variant) है या नहीं।"

उन्होंने आगे बताया, "हालांकि दोनों बच्चों की मां कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं पाई गई, फिर भी हमने एहतियात के तौर पर उसका दोबारा टेस्ट के लिए नमूना लिया है। वहीं दोनों बच्चों के रिपोर्ट आने के बाद उन्हें एक हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया है।"

मालूम हो कि पिछले महीने इंदौर स्वास्थ्य विभाग ने जिले में विदेश से आए 100 लोगों की जानकारी दी थी, विभाग इन लोगों का पता लगाने की कोशिश कर रहा है। 1 दिसंबर को . मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बीएस सैत्य ने बताया था कि, विदेश से आए 50 लोगों के नमूनों के टेस्ट किए है। इनमें से कई भी कोरोना पॉजिटिव नहीं पाया गया है।"

दक्षिण अफ्रीका ओमिक्रॉन वेरिएंट के प्रकोप का केंद्र बना हुआ है। जानकारी के मुताबिक, इन मामलों की पुष्टि लगभग आठ अन्य अफ्रीकी देशों में हुई है। वे आठ देशों के नाम है- बोत्सवाना (Botswana), घाना (Ghana), मोजाम्बिक (Mozambique), नामीबिया (Namibia), नाइजीरिया (Nigeria), सेनेगल (Senegal), युगांडा (Uganda) और जिम्बाब्वे (Zimbabwe)।



Tags:    

Similar News