Asmita Yatra: पूर्व विधायक लक्ष्मण तिवारी ने बोला BJP सरकार पर हमला-..सब भ्रष्टाचारियों का अड्डा बन गया

Asmita Yatra: अस्मिता यात्रा के संयोजक लक्ष्मण तिवारी ने सिरमौर विधानसभा क्षेत्र के मुख्यालय स्थित दीनदयाल पार्क में बारिश के बावजूद एक हजार से ज्यादा जनसमुदाय को संबोधित किया।

Report :  Network
Update: 2022-09-17 02:44 GMT

Asmita Yatra Rewa (news network)

Asmita Yatra News: 'अस्मिता यात्रा' के संयोजक लक्ष्मण तिवारी ने सिरमौर विधानसभा क्षेत्र के मुख्यालय स्थित दीनदयाल पार्क में बारिश के बावजूद एक हजार से ज्यादा जनसमुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सरकार एवं स्थानीय विधायक पर अपना आक्रोश जताया। उन्होंने कहा, कि मध्य प्रदेश सरकार किसानों आदिवासियों को ठगने का कार्य कर रही है। लक्ष्मण तिवारी ने कहा, सरकार ने रीवा जिले में जितनी भी गौशाला बनवाई हैं, सब भ्रष्टाचारियों का अड्डा बन गया है। हाल ही में सिरमौर जनपद अध्यक्ष का चुनाव हुआ। 

उन्होंने सीधा बीजेपी और कांग्रेस पर हमला बोला, कहा कि जिस तरह जनमत का अनादर हो रहा है। देश के लिए लोकतंत्र के लिए घातक है, कांग्रेस व भाजपा दोनों ही राजनीतिक पार्टियां इसके लिए जिम्मेदार हैं। इसलिए जनता जनार्दन अब तीसरे विकल्प की ओर अग्रसर हो रही है। उन्होंने कहा सिरमौर विधानसभा क्षेत्र में बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा की स्थिति काफी लचर है। बेरोजगारी के चलते सिरमौर क्षेत्र के युवाओं का अन्य राज्यों में पलायन करना मजबूरी है, सरकार की जन कल्याण की योजनाओं के क्रियान्वयन में व्यापक रूप से भ्रष्टाचार हो रहा है। घोषणाएं सिर्फ कागजों तक सीमित रह गई। 

तिवारी ने कहा सिरमौर विधानसभा क्षेत्र में पेयजल, सड़क, बिजली, खाद्यान्न जैसी कई समस्याओं से आदिवासी,किसान भाइयों को गुजरना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर मुझे सिरमौर की जनता आगामी भविष्य में विधायक के तौर पर चुनती है, तो निश्चित तौर पर सबसे पहले दो बड़े कार्य किए जाएंगे, जिनमें बिजली बिल या तो माफ करा दिया जाएगा या आधा किया जाएगा। दूसरा सिरमौर से बरदहा घाटी के नीचे इटमा तक करीब 2 किलोमीटर की दूरी के लिए टनल का निर्माण कराया जाएगा।

Tags:    

Similar News