लड़की के मुंह में भरा मिर्च, फेवीक्विक से चिपकाए होंठ...,दरिंदगी की शिकार ने बताई आपबीती

MP Crime News: दरिंदगी की शिकार लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद से लड़की काफी डर गई है। लड़की के पिता का देहांत हो चुका है। उसके पास मां के नाम एक पैतृक मकान है।

Update: 2024-04-19 11:55 GMT

मध्य प्रदेश के गुना जिले में मकान हड़पने को लड़की को बनाया बंधक: Photo- Social Media

MP Crime News: मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां अयान पठान नाम के युवक ने एक लड़की के साथ हैवानियत की हदें पार कर दीं। आरोपी ने मकान हड़पने के लिए लड़की को बंधक बना लिया, इसके बाद उसे बेदम होने तक पीटता रहा। उसे इतने से संतोष नहीं हुआ, इसके बाद उसने लड़की की आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया। फिर मुंह में लाल मिर्च पाउडर भरकर होंठ फेवीक्विक से चिपका दिए।

जब इस घटना की आपबीती पीड़िता ने पुलिस को बताई तो वह भी दंग रह गई। दरिंदगी की शिकार लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद से लड़की काफी डर गई है। लड़की के पिता का देहांत हो चुका है। उसके पास मां के नाम एक पैतृक मकान है। आरोपी उसी मकान को हड़पने की फिराक में था। पीड़िता का कहना है कि वह पहले भी परेशान करता रहा है, लेकिन इस बार उसने मेरे साथ बहुत बुरा किया है।

घर के पास ही रहता है आरोपी

पीड़िता ने कहा कि आरोपी अयान उसके घर के पास ही रहता है। उसकी नजर मेरे पैतृक मकान पर है। वह चाहता था कि मैं मकान की रजिस्ट्री उसके नाम पर करवा दूं। जब इस बात का विरोध किया तो उसने मेरे साथ ऐसी दरिंदगी की। आंखों में मिर्ची उड़ेल दी। जब पूरा मामला सामने आया तो हड़कंप मच गया। शिकायत पुलिस तक पहुंची तो आनन-फानन में एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने आरोपी अयान पठान को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता के बयानों के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की।

Photo- Social Media

गंभीर हालत में अस्पताल में कराया भर्ती

पीड़िता को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पूरे चेहरे पर सूजन है। शरीर में कई गंभीर चोटें हैं। डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। इस मामले में पुलिस का कहना है कि पीड़िता और आरोपी दोनों बीते दो साल से रिलेशनशिप में थे। रिलेशनशिप को लेकर भी दोनों के बीच अनबन हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसके घर की तलाशी ली तो घर से अवैध शराब भी बरामद हुई।

जानिए क्या कहा एएसपी ने?

इस पूरे घटनाक्रम को लेकर एएसपी मान सिंह ठाकुर ने कहा कि पुलिस ने इस गंभीर मामले की जांच की तो पता चला कि आरोपी युवक और पीड़िता काफी समय से एक दूसरे के संपर्क में थे। आरोपी अयान ने युवती के साथ बुरी तरह से मारपीट की है। घायल युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

Tags:    

Similar News