ग्वालियर: ससुराल से 15 लाख रुपए लेकर फरार हुई लुटेरी दुल्हनें

ग्वालियर में दो लुटेरी दुल्हनों ने 3 महीने पहले कपड़ा व्यवसायी भाइयों से शादी की थी। जिसके बाद 15 लाख लूटकर फरार हो गई।

Update: 2021-04-02 09:42 GMT

मध्यप्रदेश : मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में दो लुटेरी दुल्हनों के कारनामे सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों ने 3 महीने पहले कपड़ा व्यवसायी भाइयों से शादी की थी। जिसके बाद दो महीनों के भीतर 15 लाख लूटकर फरार हो गई। पीड़ित व्यवसायी ने दोनों बहुओं के खिलाफ और रिश्ता तय कराने वाले लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई है।

दो लुटेरी दुल्हनों ने की झूठी शादी

बताया जा रहा है कि दिसंबर 2020 में उन्होंने अपने छोटे भाइयों दीपक जैन और सुमित जैन की शादी नंदनी मित्तल और रिंकी मित्तल से कर दिया था। शादी के करीब 20 दिन तक यह दोनों अपने ससुराल रहीं। इसके बाद अपने मायके चली गई। इसके बाद 9 जनवरी को अपने भाई के साथ ससुराल पहुंची। आपको बता दें कि कुछ देर तक ससुर के कमरे में बात की। जिसके बाद ससुर को हार्डअटैक आ गया। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां ससुर की मौत हो गई।

15 लाख की रकम लेकर हुई फरार

दोनों दुल्हनों ने ससुर की तेरहवीं के बाद दोनों ने तबीयत खराब होने का नाटक किया। जिसके बाद वह घर से चली गई। काफी दिनों तक वापस नहीं आई तब घर वालों ने पूरे घर की तलाशी ली तब घर से 8 लाख की कीमत की जेवर और 7 लाख नगद गायब मिले। बताया जा रहा है कि दोनों 15 लाख की रकम लेकर फरार हो गई। सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए पता चला कि दोनों पहले से शादीशुदा थी। नंदनी के एक बच्चा भी है।

पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली

बताया जा रहा है कि नंदनी और रिंकी की शादी इंदौर निवासी बाबू लाल जैन ने कराई थी। उन्होंने शादी तय कराते हुए बताया था कि 2021 में तूफान आने से दोनों के पिता की मौत हो चुकी है। परिवार काफी गरीब बताया था। जिसकी वजह से पीड़ित व्यवसायी परिवार ने दोनों तरह की शादी का खर्चा करते हुई 7 लाख रुपये नकद दिए थे। पुलिस ने रिंकी, नंदनी, आकाश, संदीप, रीना और बाबूलाल जैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। 

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News