Indore Rang Panchami: 22 मार्च को शहर में निकाली जाएगी गेर और फाग यात्रा, जानें क्या है इंदौर रंगपंचमी

Indore Rang Panchami 2022: इंदौर में रंगपंचमी पर गेर और फाग यात्राएं भी निकाली जाती है।

Report :  Rajat Verma
Published By :  Ragini Sinha
Update: 2022-03-22 04:48 GMT
इंदौर रंगपंचमी 2022 (social media)

Indore Rang Panchami 2022: इंदौर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रंगपंचमीी (Rang panchami 2022) का कार्यक्रम बड़ी धूम-धाम से आज मनाया जाना है। इस अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा कोविड मानकों के अनुरूप सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इंदौर (Indore) में रंगपंचमी के अवसर पर गेर और फाग यात्राएं (phag yatra) भी निकाली जाती है। आपको बता दें कि कोरोना महामारी (Corona mahamari) के चलते पूरे दो साल बाद इस त्योहार का पुनः आयोजन किया जा रहा है।

गेर और फाग यात्राओं में भाग लेने का इंतजार 

आपको बता दें कि इंदौर में रंगपंचमी पर्व की शुरुआत 1948 में होल्कर शासन की समाप्ति होने के काफी समय बाद हुई थी। तभी से अबतक लगातार रंगपंचमी की परंपरा और अधिक विकसित होती आई है।

इंदौरवासी पिछले दो वर्षों से रंगों से खेलने तथा गेर और फाग यात्राओं में भाग लेने के लिए दिन का इंतजार कर रहे हैं। इस वर्ष इंदौर रंगपंचमी में लाखों की संख्या में लोगों का हुजूम शामिल होने की पूरी उम्मीद है।

शहर में रहेगा सार्वजनिक अवकाश

इंदौर में रंग पंचमी के इस अवसर पर आज स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। इंदौर के जिला कलेक्टर मनीष सिंह रंगपंचमी के अवसर को स्थानीय अवकाश की सूची में शामिल किया गया है। इसके अतिरिक्त उप पंजीयक एवं स्टाम्प तथा निबंधन पंजीयक के सभी कार्यालयों को छोड़कर राज्य सरकार के सभी कार्यालय बंद रहेंगे वहीं केंद्र सरकार के अधीन आने वाले सभी कार्यालय पूर्ण क्षमता से खुले रहेंगे।

निकाली जाएगी तीन गेर और एक फाग यात्रा

इंदौर रंगपंचमी कार्यक्रम के इस अवसर पर आजकल तीन गेर और एक फाग यात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान यह यात्रा गुलाल और अन्य रंगों की बौछारों से होली खेलते हुए ढोलक और अन्य संगीत वाद्ययंत्रों की आवाज़ के बीच भव्य तरीके से निकाली जाएगी। रंगपंचमी के इस अवसर पर दिन के दौरान सभी परंपराओं और अनुष्ठानों का पालन किया जाएगा। 

इस दौरान विशेषरूप से तीन गेर और एक फाग यात्रा आकर्षण का मुख्य केंद्र होंगे।

यातायात रहेगा प्रतिबंधित

रंगपंचमी के अवसर पर इंदौर शहर के कई इलाकों को जोड़ने वाले शहर के मध्य क्षेत्रों से पारंपरिक गेर यात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान यात्रा को बेहतर तरीके से सम्पन्न करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। सड़कों पर ट्रैफिक जाम तथा यात्रियों को असुविधा न होने के चलते इंदौर ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार को गेर यात्रा के अनुरूप ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी कर दिया था। 

जिला और पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा पुख्ता करते हुए महत्वपूर्ण स्थानों पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया तथा साथ ही असामाजिक तत्वों पर भी पुलिस की कड़ी रहेगी।

Tags:    

Similar News