Jabalpur Video Viral: जबलपुर में पानी पर चलती महिला का वीडियो हुआ वायरल, देख हिल उठे लोग, आइये जाने इस घटना की हकीकत ?

Woman Walking on Water Video Viral: नर्मदा नदी के पानी पर एक चलते हुए एक वृद्ध महिला का वीडियो काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है। आइये जानते हैं क्या है पूरी सच्चाई।

Update: 2023-04-10 14:03 GMT

Woman Walking on Water Video Viral: नर्मदा नदी के पानी पर एक चलते हुए एक वृद्ध महिला का वीडियो काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है। लोग उन्हें नर्मदा देवी के रूप में पूजने भी लगे। लोगों का मानना है कि पानी में होने पर भी उनके कपड़े भीगते नहीं हैं। लेकिन क्या वाकई में वीडियो में दिख रही बुजुर्ग महिला के अंदर कोई अलौकिक शक्तियां हैं जिसकी वजह से लोग उन्हें पूज रहे हैं आइये जानते हैं क्या है पूरी सच्चाई।

पानी पर चलती महिला की क्या है सच्चाई

सोशल मीडिया पर कोई भी खबर बड़ी आसानी से आग की तरह फ़ैल जाती है। वहीँ इंटरनेट पर इस समय एक वृद्ध महिला का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमे महिला नर्मदा नदी के पानी पर एक चलती हुई नज़र आ रही है। ये वीडियो जबलपुर का है। बतया जा रहा है कि महिला को पानी पर चलते देख सभी ने उन्हें देवी मान लिया और इस चमत्कार की ख़बरों ने हर किसी को दंग कर दिया। वहीँ ऐसी खबरें हर तरह फैलते ही महिला के दर्शन करने लाखों लोग उमड़ पड़े।

इंटरनेट पर आये दिन अलग अलग तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं जिनकी पूरी सच्चाई के बारे में जानना बेहद मुश्किल होता है। लेकिन खबर फेक है या रियल इसका पता हम लगा ही लेते हैं और आपके सामने सच्चाई लेकर आते हैं। वायरल हो रहे ये वीडियो आस्था और अंधविश्वास की दूरी को ख़त्म कर रहा है। दरअसल ये वीडियो जैसा दिख रहा है वैसा है नहीं, वायरल वीडियो में दिख रही महिला मानसिक रोगी बताई जा रही है। क्या है सच

दरअसल कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर इस बुज़ुर्ग महिला का वीडियो वायरल हुआ था जिसके बाद सभी इसे चमत्कार समझ के पूजने लगे थे। वीडियो में ऐसा लग रहा था कि महिला गहरे पानी के ऊपर चल रही है लेकिन सच ये है कि वो उथले पानी पर चल रही थी। जिससे लोग महिला को पूजने लगे। और रातों रात वो नर्मदा देवी के रूप में प्रसिद्ध हो गयी। इसके बाद सभी महिला के दर्शन को आने लगे। सभी लोग नर्मदा के घाट पर उनके दर्शन को आने लगे।

आपको बता दें इस वजह से पुलिस प्रशासन भी काफी परेशान हो गया लोगों के जमावड़े और भीड़ को काबू कर पाना उनके लिए टेढ़ी खीर बन गया। लेकिन इसके बाद सच्चाई सामने आई तो लोगों की भीड़ कुछ कण हुई है। एएसपी शिवेश सिंह बघेल ने इस बारे में बात करते हुए बताया कि महिला का नाम ज्योति बाई रघुवंशी है। वो नर्मदापुरम जिले की रहने वाली इनकी उम्र 51 साल है। वहीँ उसके बेटे ने ज्योति बाई की मानसिक स्थिति ठीक न होने पर गुमशुदगी की रिपोर्ट पिछले साल मई माह में दर्ज करवाई थी। बताया गया कि महिला बिना अपने घर पर बताये नर्मदा परिक्रमा पर निकली थी।

Tags:    

Similar News